लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक पर अब 1000 करोड़ का मानहानि का मामला, 6 हफ्ते में देना होगा जवाब, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2021 08:48 IST

नवाब मलिक पर एक सहकारी बैंक ने 1000 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में मलिक को 6 हफ्ते में जवाब देने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने नवाब मलिक सहित 7 अन्य पर मानहानि का मुकदमा किया।बैंक ने 1000 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया है, बैंक की छवि को बदनाम करने का आरोप।बॉम्बे हाई कोर्ट ने जवाब देने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया है।

मुंबई: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री नवाब मलिक हाल के दिनों में समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोले जाने जाने को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। इस बीच एक नया मामला सामने आया है। 

मुंबई जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने एनसीपी नेता सहित सात अन्य पर 1000 करोड़ रुपये की मानहानि का केस ठोका है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में नवाब मलिक को जवाब देने के लिए छह हफ्तों का समय दिया है।

नवाब मलिक पर बैंक ने क्यों किया मानहानि का केस

बैंक की ओर से वकील अखिलेश चौबे ने अदालत को बताया कि 1 से 4 जुलाई के बीच बैंक के खिलाफ आधारहीन, चौंकाने वाले और मानहानि वाली बात के साथ कई होर्डिंग मुंबई के व्यस्त चौराहों पर लगाए गए थे, जिसे मुंबई के लाखों लोगों ने देखा। बैंक ने दावा किया कि इन होर्डिंग्स से उनकी प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचा।

बैंक ने कहा कि उन्होंने इस मामले में मलिक और अन्य को नोटिस भेजा था। मलिक ने अपने जवाब में इन पोस्टरों को उक्त स्थानों पर लगाने से इनकार किया था और वास्तव में बैंक से नोटिस वापस लेने को कहा। इस तरह मलिक की ओर से इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं रह गया है।

एनसीपी नेता की ओर से जवाब में कहा गया है कि न तो मलिक और न ही उनकी पार्टी यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी होर्डिंग्स लगाने से किसी भी तरह से जुड़ी हुई है।  वहीं, बैंक के अनुसार मलिक और अन्य ने उनकी छवि खराब करने के इरादे से अपमानजनक होर्डिंग्स लगाए थे।

बैंक ने क्या रखी है मांग

बैंक की ओर से मानहानि के दायर केस में कहा गया, 'पहली नजर में यह बैंक की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का इरादा लगता है। होर्डिंग्स द्वारा बैंक की छवि को बड़े पैमाने पर जनता के सामने धूमिल करने की कोशिश हुई है, जिससे बैंक के संचालन और व्यवसाय को नुकसान पहुंचे। मलिक और अन्य लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर जनता के दिमाग में यह बात पहुंचाने की कोशिश हुई कि बैंक भ्रष्ट है और उनकी जमा राशि यहां सुरक्षित नहीं है।'

याचिका में बैंक की ओर से कहा गया है कि मलिक और अन्य को बैंक से पूर्ण रूप से और बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कहा गया है कि बैंक के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वापस लेने के लिए उन्हीं जगहों पर नवाब मलिक और अन्य को होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया जाए जहां 'गलत जानकारी' वाले होर्डिंग लगाए गए थे। इसके अलावा मलिक और अन्य से 10,000,000,000 रुपये की भुगतान करने का आदेश देने की मांग कोर्ट से की गई है।

टॅग्स :नवाब मलिकमहाराष्ट्रSameer Wankhede
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?