लाइव न्यूज़ :

बहराइच में डेढ़ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:00 IST

Open in App

बहराइच जिले की एक अदालत ने डेढ़ वर्ष की बच्‍ची से बलात्‍कार के बाद उसकी हत्‍या के दोषी को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई।बहराइच के विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो एक्ट) संत प्रताप सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इसी वर्ष 22 जून को नानपारा थानांतर्गत ग्राम पतरहिया में आरोपी परशुराम (30) ने डेढ़ साल की बच्ची से बलात्कार किया था। निर्दयता के कारण बच्ची की हालत बहुत खराब हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दस दिन पूर्व अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (दुष्कर्म और पॉक्सो कानून) नितिन पांडेय ने 10 दिन के रिकॉर्ड समय में आठ पेशियों में त्वरित सुनवाई करते हुए आरोपी परशुराम को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता मुन्नू लाल मिश्र ने सोमवार को बताया कि बहराइच के अदालती इतिहास में दूसरी बार किसी अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई गयी है। इससे पूर्व, करीब 20 साल पहले न्यायाधीश सी.एन. मिश्र ने एक अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई थी।पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि 22 जून को परशुराम नानपारा थाना अंतर्गत पतरहिया गांव में घर के आंगन में सो रही बच्ची को उठा ले गया था। उसने पास के एक स्कूल में बच्ची के साथ दुराचार किया। ग्रामीणों ने अभियुक्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील