लाइव न्यूज़ :

लंदन के भारतीय छात्रों ने PM मोदी से पूछा सवाल- रेप मामलों पर कार्रवाई कब करेंगे?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2018 12:14 IST

पीएम नरेंद्र मोदी से ब्रिटेन की नेशनल इंडियन स्टूडेंट एंड एलुमिनाई के छात्राओं के द्वारा सवाल किया गया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 अप्रैल) को लंदन पहुंचेगे। जहां वह कुछ छात्रों से भी मिल सकते हैं। लेकिन इससे पहले  वहां के कुछ भारतीय छात्र संगठनों ने रविवार (15 अप्रैल) को उनसे लिखित में सवाल पूछा है। यहां के छात्रों ने पूछा है कि भारत में तीन नाबालिग लड़कियों के खिलाफ ‘घृणित प्रकृति के अपराध’ में पीएम मोदी तेजी से और उचित न्याय के लिए कब कार्रवाई करेंगे? 

पूर्व नौकरशाहों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा खत, कहा- रेप पीड़ितों के परिवारों से माँगें माफी

पीएम से ये सवाल ब्रिटेन की नेशनल इंडियन स्टूडेंट एंड एलुमिनाई के छात्राओं के द्वारा लिखा गया है। खत में लिखा गया है, जब आपने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, तब राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियों को न्याय मिलेगा। इसका स्वागत करते हैं। लेकिन पीएम से एक सवाल है कि इन मासूम बच्चियों को कब इंसाफ मिलेगा। खबर के मुताबिक इस खत की एक कॉपी ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन को भी भेजी गई है। बता दें कि पीएम मोदी लंदन में कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेंगे। 

खत में कठुआ गैंगरेप और उसकी हत्या, उन्नाव में गैंगरेप को लेकर सवाल किए हैं, कहा गया है कि पीएम जब अब ब्रिटेन पहुंचें तो भारत की बात सबके साथ करें। आप हमें उन असाधारण उपायों के बारे में बता सकते हैं जो पर्याप्त नहीं है। 

सूरत रेप: पुलिस का दावा- 11 साल की बच्ची को एक हफ्ते तक बंधक बनाकर किया गया था रेप, फिर की हत्या

रिपोर्ट के अनुसार, पत्र जिन संगठनों के हवाले से लिखा गया है जिसमें ऑक्सफोर्ड इंडिया सोसाइटी, केसीएल इंडिया सोसाइटी,वॉरविक इंडियन सोसाइटी,  इंडियन सोसाइटी, इंपीरियल कॉलेज इंडियन सोसाइटी, क्वीन मैरी इंडियन सोसाइटी जैसी संस्थाएं शामिल हैं। पीएम मोदी 18 अप्रैल को विश्व स्तर पर टीवी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले 49 नौकरशाहों ने पीएम मोदी को खत लिखकर इन घटनाओं पर पीड़िताओं के परिवार  से माफी मांगने को कहा था।

हाल ही में कठुआ में एक 8 साल की बच्ची से हफ्तेभर गैंगरेप किया गया। वहीं, उन्नाव में भी एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया, जिसमें बीजेपी के विधायक फिलहाल जेल में हैं। एक के बाद एक इस तरह की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं जिस पर लोग सरकार से अब सवाल कर रहे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज