लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक लागू कर दी जाएगी डेटा नीति : योगी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:42 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये ग्रेटर नोएडा में मेसर्स हीरानंदानी समूह द्वारा स्‍थापित किये जाने वाले ‘डेटा सेंटर पार्क’ का शिलान्‍यास किया।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि पिछले दो वर्षों से प्रदेश में डेटा सेंटर की स्‍थापना के लिए प्रयास किये जा रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इनकी स्‍थापना के लिए एक नीति की आवश्‍यकता महसूस की गई जो अभी तैयार की जा रही है और 31 दिसंबर तक लागू कर दी जाएगी।

रविवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस नीति के लागू होने से पहले ही राज्य सरकार को डेटा सेंटर स्थापना के कई प्रस्ताव मिले हैं, जिन पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह नीति है कि मेगा प्रोजेक्ट स्थापना के लिए मिलने वाले प्रस्तावों पर भूमि का आवंटन 15 दिन के अंदर कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मेगा परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन योजना के अंतर्गत ही हीरानंदानी समूह को 15 दिनों में 20 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के साथ है और उनकी सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह डेटा सेंटर पार्क शीघ्र बनकर तैयार होगा और अपना काम शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि इस डेटा सेंटर की स्थापना से आने वाले समय में अन्य डेटा सेंटर भी स्थापित हो सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम