लाइव न्यूज़ :

29-30 अगस्त को मंगलुरु की यात्रा करेंगे दलाई लामा

By भाषा | Updated: August 27, 2019 13:29 IST

दलाई लामा 30 अगस्त को फादर मूलर ऑडिटोरियम में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कैथोलिक स्कूल्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह 29 अगस्त को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचेंगे और शहर में रुकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदलाई लामा अगले दिन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 31 अगस्त को सुबह सात बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।दक्षिण कन्नड़ उपायुक्त शशिकांत सेंथील सुरक्षा और यात्रा के प्रबंधन का ध्यान रख रहे हैं।

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां 29 और 30 अगस्त को मंगलुरु की यात्रा पर आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दलाई लामा 30 अगस्त को फादर मूलर ऑडिटोरियम में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कैथोलिक स्कूल्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह 29 अगस्त को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचेंगे और शहर में रुकेंगे।

वह अगले दिन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 31 अगस्त को सुबह सात बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। दक्षिण कन्नड़ उपायुक्त शशिकांत सेंथील सुरक्षा और यात्रा के प्रबंधन का ध्यान रख रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह : दलाई लामा को भेजा जाएगा निमंत्रण

सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव की 550वीं जयंती संबंधी समारोहों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने वाले कई उच्च पदाधिकारियों में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का नाम भी शामिल है। पंजाब के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

साथ ही रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार का शिष्टमंडल इस महीने के अंत में पाकिस्तान का दौरा करने और करतारपुर गलियारा परियोजना की प्रगति का आकलन करने के लिए केंद्र की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्य मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल तथा विधायक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पड़ोसी देश के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं।

यहां संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में जेल मंत्री रंधावा ने कहा कि 83 वर्षीय दलाई लामा उन धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरुओं में शामिल होंगे जिन्हें नवंबर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “दलाई लामा से समारोहों में शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है। इसके अलावा विभिन्न धर्मों के अन्य शीर्ष धार्मिक गुरुओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।” 

टॅग्स :दलाई लामाकर्नाटककेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव