लाइव न्यूज़ :

मोहर्रम का जुलूस निकालने से रोकने के लिए कश्मीर के कई हिस्सों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां!

By भाषा | Updated: September 8, 2019 13:35 IST

पिछले 35 दिनों से घाटी में चल रहे बंद के कारण रविवार को भी कश्मीर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर के कई हिस्सों में पाबंदियां लगाई गई हैं।अधिकारियों ने पाबंदियों को फिर से लगाने के लिए किसी भी कारण का हवाला नहीं दिया

मोहर्रम का जुलूस निकालने से रोकने के लिए शहर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में रविवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। अधिकारियों को आशंका है कि बड़े धार्मिक समागमों से हिंसा हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि लाल चौक के वाणिज्यिक केंद्रों और आस-पास के इलाकों को सभी प्रवेश स्थलों पर तारबंदी कर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घाटी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर के कई हिस्सों में पाबंदियां लगाई गई हैं।

अधिकारियों ने पाबंदियों को फिर से लगाने के लिए किसी भी कारण का हवाला नहीं दिया, लेकिन माना जाता है कि शहर और घाटी में अन्य जगहों पर मोहर्रम के जुलूस को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। केवल आपात चिकित्सा की स्थिति में लोगों को बैरिकेड पार कर जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा कर्मियों ने संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी कर्फ्यू पासों पर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र की घोषणा के बाद कश्मीर में पहली बार 5 अगस्त को पाबंदियां लगाई गई थीं। हालांकि समय बीतने के साथ स्थिति में हुए सुधार को देखते हुये घाटी के कई हिस्सों से पाबंदियों को हटा लिया गया था।

इस बीच, पिछले 35 दिनों से घाटी में चल रहे बंद के कारण रविवार को भी कश्मीर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन घाटी की सड़कों से दूर रहे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमुहर्रम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो