लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ आईपीएस सुदीप लखटकिया होंगे NSG के नए डायरेक्टर जनरल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 20, 2018 07:45 IST

सुदीप लखटकिया भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1984 बैच के अधिकारी हैं।

Open in App

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुदीप लखटकिया नेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड के नए महानिदेशक होंगे। सीआरपीएफ में विशेष डीजी के पद पर तैनात लखटकिया एसपीजी के मौजूदा डीजी एसपी सिंह की जगह लेंगे। एसपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने लखटकिया के नाम पर मुहर लगायी। 

सुदीप लखटकिया भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। लखटकिया फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिल्ली मुख्यालय पर नियुक्त हैं। हालांकि लखटकिया बहुत ज्यादा समय तक इस पद नहीं रहेंगे क्योंकि जुलाई 2018 में उन्हें भी रिटायर होना है। देश के विशिष्ट और अति-विशिष्ट नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था एनएसजी के हाथ में है। एनएसजी कमांडो को उनके काले कपड़ों के कारण ब्लैक कैट कमांडो भी कहा जाता है। विभिन्न विशिष्ट लोगों को मिलने वाली ज़ेड श्रेणी सुरक्षा का जिम्मा एसएसजी पर ही होता है। 

टॅग्स :सुदीप लखटकियानेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (एनएसजी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्राइम अलर्ट26/11 के आतंकवादियों से लड़ने वाला पूर्व एनएसजी कमांडो कैसे बना ड्रग माफिया? 200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

भारतपूर्व NSG प्रमुख नलिन प्रभात जम्मू कश्मीर के नए डीजीपी नियुक्त, 1 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार

भारतWest Bengal: सीबीआई ने संदेशखाली स्थित घर से हथियार, गोला-बारूद बरामद किया, एनएसजी कमांडो तैनात

भारत26/11 Attack: मुंबई पर आतंकी हमले और जवानों की वीरता की पूरी कहानी, आतंकवादियों ने समुद्र के रास्ते ली थी एंट्री

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल