लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: मलकानगिरी में 10 फीट के मगरमच्‍छ को मारकर खा गए लोग, मामले की जांच शुरू

By स्वाति सिंह | Updated: July 2, 2020 21:29 IST

कुछ ग्रामीणों ने एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा और उसे मार डाला और उसे पेड़ से उल्टा टांग दिया। इसके बाद उसे काटकर टुकड़े किए और उन्हें गांव वालों को बांट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमलकानगिरी जिले के कलडापल्ली गांव में लोग ने एक मगरमच्छ को पकड़कर उसको मारकर खा गए। अब वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ मारकर खाने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं।

मलकानगिरी: ओडिशा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मलकानगिरी जिले के कलडापल्ली गांव में लोग ने एक मगरमच्छ को पकड़कर उसको मारकर खा गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब वायरल हुईं तो प्रशासन और वन विभाग में हड़कंप मच गया। अब वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ मारकर खाने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कलडापल्ली गांव के पोडिया ब्लॉक के पास साबेरी नदी है। यहां कुछ ग्रामीणों ने एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा और उसे रस्सी से बांधकर गांव के अंदर ले आए। लोगों ने पहले मगरमच्छ को मार डाला और उसे पेड़ से उल्टा टांग दिया। इसके बाद उसे काटकर टुकड़े किए और उन्हें गांव वालों को बांट दिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मगरमच्छ बार- बार गांव में घुस आता था और उनके गाय- बकरियों को खा जाता था। इसके साथ ही मगरमच्छ ने कई बार ग्रामीणों पर हमला तक किया।

एक्शन में वन विभाग

मलकानगिरी के जिला वन अधिकारी प्रदीप मिरासे ने बताया कि कलदापल्ली गांव में लोगों के मगरमच्छ खाने की सूचना मिली। हमारे रेंज ऑफिसर ने गांव में छानबीन की पर कोई सुराख नहीं मिला। हमने 3 टीमों का गठन किया है जो सस्पेक्टेड लोगों को पकड़ेगी। जांच में जो भी सामने आएगा उस हिसाब से एक्शन लेंगे।

तेलंगाना में बंदर को पकड़कर फांसी पर लटकाया

इन दिनों लगातर जानवरों से बर्बरता की खबर आ रही है। बीते दिनों तेलंगाना में कुछ लोगों ने बंदरों को फांसी पर लटका दिया और उनके पीछे कुत्ते भी पीछे छोड़ दिया था। दरअसल, तेलंगाना के खमाम जिले में अम्मापेलम गांव में बड़ी संख्या में बंदर घूम रहे थे। बंदरों से किसान काफी परेशान हो गए। इसी बीच एक दिन अचानक एक बंदर पानी में गिर गया। एक ग्रामीण इस बंदर को गांव ले गया और पेड़ से लटका दिया। लोगों ने यह इसलिए किया ताकि बाकी बंदर इसे देखकर डर सकें और गांव से भाग जाएं।

इस घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग जमकर आलोचना की जा रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता जहां बंदर को टांगा गया है। वहीं, उसके पास कुछ लोग लाठी-डंडे लिए खड़े हैं। वहीं, वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमने इस मामले में तीन लोगों की पहचान की है। उनसे पूछताछ कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह