लाइव न्यूज़ :

भाकपा तमाम वाम, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट कर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2022 19:35 IST

भाकपा ने तमाम वाम, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजूट कर 2024 के आम चुनाव में फासीवादी चरित्र वाली केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा के 24वें बिहार राज्य सम्मेलन में यह निर्णय लिया गयाभाकपा ने 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कियावाम दल ने मोदी सरकार को बताया फासीवादी चरित्र वाली सरकार

पटना: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने केन्द्र सरकार की कथित जनविरोधी एवं संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ दिसंबर में एक सप्ताह तक राज्य स्तरीय जन सत्याग्रह अभियान चलाने का फैसला किया है। भाकपा के 24वें बिहार राज्य सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने तमाम वाम, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजूट कर 2024 के आम चुनाव में फासीवादी चरित्र वाली केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

भाकपा के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की ओर से 20 जनवरी को पूर्व सांसद एवं महान नेता भोगेन्द्र झा की पुण्य तिथि के मौके पर मधुबनी जिले के उच्चैढ़ में बाढ़-सुखाड़ और बिजली संकट के स्थायी समाधान पर जन आंदोलन खड़ा करने के लिए राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया गया। 

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राजस्तरीय मुद्दों पर करीब दो दर्जन प्रस्ताव पारित किये गये। इनके जरिये बिहार सरकार से राज्य में जन विरोधी, समाज विरोधी और संविधान विरोधी नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने से इंकार करने की भी मांग की गई। एक प्रस्ताव के जरिये बिहार सरकार से दस लाख सरकारी नौकरी देने के महागठबंधन के चुनावी वादे को जल्द से जल्द पुरा करने की मांग की गई। 

इस दौरान केन्द्रीय कारकारिणी के सदस्य जानकी पासवान एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओम प्रकाश यादव तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर मोहन प्रसाद भी मौजूद थे।

टॅग्स :सीपीआईएममोदी सरकारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार