लाइव न्यूज़ :

पीएम को खुला खत लिखने का मामला: भाकपा ने देशद्रोह मुकदमे का सामना कर रहे 49 हस्तियों के प्रति एकजुटता प्रकट की

By भाषा | Updated: October 5, 2019 22:42 IST

पार्टी ने कहा, ‘‘ये सभी प्रमुख हस्तियां हैं और कला, संस्कृति और शिक्षण के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं। अति उत्साही वकील की याचिका पर अदालत की ओर की गई कार्यवाही राज्य और सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की सार्वजनिक अलोचना को लगभग प्रतिबंधित करती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा ने देशद्रोह का कानून खत्म करने की मांग करते हुए शनिवार को 49 हस्तियों के प्रति एकजुटता प्रकट की।इन लोगों ने भीड़ हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखा था, जिसके बाद इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

भाकपा ने देशद्रोह का कानून खत्म करने की मांग करते हुए शनिवार को 49 हस्तियों के प्रति एकजुटता प्रकट की जिन पर भीड़ हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सचिव रायकुट्टी के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी सभी स्तरों पर न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए मजबूती से खड़ी रही लेकिन इस तरह की परिस्थितियों से यह आशंका पुख्ता होती है कि न्यायिक प्रणाली का इस्तेमाल मौजूदा भाजपा सरकार के आलोचकों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है।

पार्टी ने कहा, ‘‘ये सभी प्रमुख हस्तियां हैं और कला, संस्कृति और शिक्षण के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं। अति उत्साही वकील की याचिका पर अदालत की ओर की गई कार्यवाही राज्य और सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की सार्वजनिक अलोचना को लगभग प्रतिबंधित करती है।’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखने के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में अपर्णा सेन, अडूर गोपालकृष्णन और रामचंद्र गुहा सहित इन हस्तियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाकपा ने कहा, ‘‘उसकी आशंका की पुष्टि हुई है कि देश तेजी से फासीवादी अधिकनायकवादी सत्ता और दमघोंटू लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है जहां हर जगह नियंत्रण और राजनीतिक विरोधियों को सारहीन एवं झूठे मुकदमे के आधार पर जेल में डाला जा रहा है और जमानत लगातार खारिज की जा रही है।’’ भाकपा ने दावा किया कि कुछ वकील खुद राज्य के दमन में हिस्सेदार बन रहे हैं।

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीनरेंद्र मोदीमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज