लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ाई में जीतती दिखाई दे रही है दिल्ली, पहली बार राजधानी में सक्रिय मामलों में आई गिरावट

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2020 08:44 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले मंगलवार को बढ़कर 2156 हो गए। बीते दिन 75 नए मामले सामने आये हैं और किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। अब तक हुई कुल 47 मौतों में से 25 मृतकों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी जो मृत्यु के कुल मामलों का 53 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मार्च के दूसरे सप्ताह में पहला मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पहली बार सक्रिय COVID -19 मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है।रविवार को कुल सक्रिय मामले 1668 थे, जोकि सोमवार को 1,603 और मंगलवार को 1498 गिरकर रह गए।

नई दिल्लीःकोरोना वायरस प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इस घातक वायरस से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को फिलहाल राहत मिलती दिखाई दे रही है। यहां मार्च के दूसरे सप्ताह में पहला मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पहली बार सक्रिय COVID -19 मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को कुल सक्रिय मामले 1668 थे, जोकि सोमवार को 1,603 और मंगलवार को 1498 गिरकर रह गए। मंगलवार को 180 लोग ठीक हुए हैं, वहीं 75 ताजा मामले सामने आए हैं। इसके अलावा यह भी दो सप्ताह के बाद हुआ है कि दिल्ली में कोरोना से बीते दिन कोई मौत नहीं हुई है। 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का कहना है कि आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं। हम आने वाले दिनों में ताजा मामलों की तुलना में अधिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या की उम्मीद करते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सोशल डिस्टेंसिंग काम कर रहा है। हमने अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मामलों में अचानक वृद्धि देखी थी। उनमें से अस्पतालों में भर्ती हुए कई लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दी जा रही है। अगर ताजा मामलों की संख्या में एक और दो सप्ताह तक गिरावट जारी रहती है, तो हम बहुत मजबूत स्थिति में पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले मंगलवार को बढ़कर 2156 हो गए। बीते दिन 75 नए मामले सामने आये हैं और किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। अब तक हुई कुल 47 मौतों में से 25 मृतकों की उम्र 60 वर्ष और उससे अधिक थी जो मृत्यु के कुल मामलों का 53 प्रतिशत है। उनमें से बारह की उम्र 50-59 के बीच थी और 10 की उम्र 50 साल से कम थी। 

सोमवार रात तक, शहर में घातक वायरस के मामलों की संख्या 2,081 थी, जिसमें 47 मौतें शामिल हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र