लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आलिया भट्ट और भंसाली के विरुद्ध मानहानि की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाई

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:05 IST

Open in App

“गंगूबाई काठियावाड़ी” फिल्म के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि की एक शिकायत के संबंध में अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के विरुद्ध एक स्थानीय अदालत द्वारा शुरू की गई कार्यवाही पर बंबई उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने 10 अगस्त को अपने आदेश में सुनवाई की अगली तारीख सात सितंबर तक अंतरिम रोक लगा दी। इस साल मार्च में एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने भट्ट, भंसाली और उनकी निर्माण कंपनी भंसाली प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध सम्मन जारी किये थे। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है और खुद को काठियावाड़ी का दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले बाबूजी शाह नामक एक व्यक्ति ने मानहानि की शिकायत दायर की थी जिस पर सम्मन जारी किये गए थे। फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई की भूमिका निभाई है जो 1960 के दशक में मुंबई के ‘रेड लाइट’ क्षेत्र की सबसे ताकतवर और सम्मानित ‘मैडम’ थी। शाह का दावा है कि फिल्म ‘द माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ उपन्यास से प्रेरित है। शाह के अनुसार, उपन्यास के कुछ अंश आपत्तिजनक हैं जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनके जीवन की निजता का अतिक्रमण किया गया है। भट्ट , भंसाली और उनकी कंपनी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील आबाद पोंडा ने दलील दी कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि शाह काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र हैं। न्यायमूर्ति रेवती मोहित डेरे ने 10 अगस्त को शाह को एक नोटिस जारी किया और भट्ट तथा भंसाली के आवेदन को सात सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। इसी से संबंधित घटनाक्रम में उच्च न्यायालय की एक अन्य पीठ ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह