लाइव न्यूज़ :

दिल्ली HC ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर मांगा जवाब

By भाषा | Updated: July 5, 2019 15:30 IST

आप नेता ने बिधूड़ी को 3.6 लाख मतों से विजेता घोषित करने के फैसले को रद्द करने और अंक तालिका में दूसरे नम्बर पर रहने के आधार पर उन्हें विजेता घोषित करने का अनुरोध किया है। 

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के निवार्चन को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को उन्हें नोटिस जारी किया । लोकसभा चुनाव 2019 में दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने यह याचिका दायर की है।

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने चड्ढा की याचिका पर बिधूड़ी और भाजपा को नोटिस जारी कर दो सितम्बर से पहले जवाब दायर करने का निर्देश दिया।

मामले की अगली सुनवाई दो सितम्बर को ही होगी। अदालत ने निर्वाचन अधिकारी को दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र के चुनाव से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया ।

चड्ढा ने चुनाव याचिका में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता ने उम्मीदवार के तौर पर नामंकन पत्र दायर करते हुए अपने हलफनामे में पूरी जानकारी नहीं दी थी।

आप नेता ने बिधूड़ी को 3.6 लाख मतों से विजेता घोषित करने के फैसले को रद्द करने और अंक तालिका में दूसरे नम्बर पर रहने के आधार पर उन्हें विजेता घोषित करने का अनुरोध किया है। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण