लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश में लग गया अघोषित आपातकाल, कर आतंकवाद बनी आम बात

By भाषा | Updated: May 9, 2018 22:06 IST

पूर्व वित्त मंत्री ने बुद्धिजीवियों के समूह सिटीजन्स फार डेमोक्रेसी को भारतीय अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियां विषय पर संबोधित करते हुए कहा, जब हम विपक्ष में थे, हम तत्कालीन संप्रग (सरकार) पर कर आतंकवाद में लिप्त होने का आरोप लगाया करते थे।

Open in App

पणजी, 9 मईः पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर एक बार फिर करारा हमला किया है। उन्होंने बुधवार को कहा है कि मौजूदा सरकार के शासन में देश में अघोषित आपातकाल लग गया है और 'कर आतंकवाद आम बात' बन गयी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अघोषित आपातकाल के उलट 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल राजनीति प्रवृत्ति का था। 

पूर्व वित्त मंत्री ने बुद्धिजीवियों के समूह सिटीजन्स फार डेमोक्रेसी को भारतीय अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियां विषय पर संबोधित करते हुए कहा, जब हम विपक्ष में थे, हम तत्कालीन संप्रग (सरकार) पर कर आतंकवाद में लिप्त होने का आरोप लगाया करते थे। हमने वाद किया था कि सत्ता में आने पर हम इसे खत्म कर देंगे। 

सिन्हा ने कहा, 'इंदिरा गांधी का आपातकाल मौजूदा आपातकाल से अलग है। एक दिन उन्होंने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी और विपक्ष के लोगों को जेल में डाल दिया गया एवं मीडिया पर पाबंदी लगा दी गयी। उन्होंने जो कदम उठाए थे वे राजनीतिक प्रवृत्ति के थे।' 

उन्होंने कहा, 'हम इस समय जिस आपातकाल का सामना कर रहे हैं वह अघोषित आपातकाल है। यह एक धीमा जहर है जो देश की राजनीति में घोला जा रहा है।'

टॅग्स :यशवंत सिन्हामोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज