लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आरंभ

By भाषा | Updated: May 2, 2021 08:42 IST

Open in App

चेन्नई, दो मई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कोविड-19 संबंधी नए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को मतगणना शुरू हो गई।

राज्य में छह अप्रैल को मतदान हुआ था।

प्राधिकारियों ने बताया कि मतगणना राज्य के 75 मतदान केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई और पहले डाक मत पत्रों की गणना की जा रही है।

‘एक्जिट पोल’ में 10 साल से विपक्ष में बैठी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की बड़ी जीत होने का पूर्वानुमान जताया गया है। अन्नाद्रमुक ने मतदान के बाद हुए इन सर्वेक्षणों को खारिज कर दिया है और सत्ता पर फिर से काबिज होने का भरोसा जताया है।

अन्नाद्रमुक ने 2011 में द्रमुक से सत्ता छीनी थी और 2016 में इसे बरकरार रखा था।

इस चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और उनके बेटे एवं पार्टी की युवा शाखा के सचिव उदयनिधि मारन समेत 3,998 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

तमिलनाडु में रविवार को लॉकडाउन होने के कारण सड़कें खाली हैं और सुरक्षा प्रबंधों के तहत एक लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव और कन्याकुमारी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला