लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चंडीगढ़ में कोरोना मरीज का सफल प्लाज्मा उपचार, कोविड-19 का मरीज हुआ स्वस्थ

By भाषा | Updated: June 13, 2020 04:50 IST

पीजीआईएमईआर में इंटर्नल मेडिसिन विभाग के पंकज मल्होत्रा ने कहा कि मरीज हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमरीज निमोनिया से गंभीर रूप से पीड़ित थे और उन्हें ऑक्सीजन उपचार की आवश्यकता थी।प्लाज्मा उपचार और देखभाल के बाद उनके ऑक्सीजन उपचार को तीन दिनों में बंद कर दिया गया।

चंडीगढ़: पीजीआईएमईआर में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा के 60 वर्षीय व्यक्ति को प्लाज्मा उपचार दिया गया, जिससे ठीक होने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परास्नातक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में वह कोरोना वायरस से पीड़ित पहले रोगी हैं जिन्हें प्लाज्मा उपचार दिया गया।

यह जानकारी अस्पताल की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। पीजीआईएमईआर में इंटर्नल मेडिसिन विभाग के पंकज मल्होत्रा ने कहा कि मरीज हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। वह निमोनिया से गंभीर रूप से पीड़ित थे और उन्हें ऑक्सीजन उपचार की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा, ‘‘प्लाज्मा उपचार और देखभाल के बाद उनके ऑक्सीजन उपचार को तीन दिनों में बंद कर दिया गया और धीरे-धीरे उनकी हालत सुधरने लगी।’’

मल्होत्रा ने कहा कि पीजीआईएमईआर, आईसीएमआर के उन केंद्रों में है जहां कोरोना रोगियों के लिए प्लाज्मा उपचार पर राष्ट्रीय परीक्षण चल रहा है। पीजीआईएमईआर के निदेशक जगतराम ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए निश्चित तौर पर उत्साहजनक खबर है और इसे सफल बनाने के लिए मैं पूरी टीम की प्रशंसा करता हूं।’’ 

वह पीजीआईएमईआर में पहले व्यक्ति थे जिन्हें प्लाज्मा उपचार दिया गया। भाषा नीरज नीरज नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल