लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात के सूरत जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 11 हजार से अधिक हुई

By भाषा | Updated: July 23, 2020 05:39 IST

सूरत में एक दिन में सबसे अधिक 19 रोगियों की मौत भी हुई है, जिसके बाद जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 503 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि 201 नए मामले शहर से जबकि 55 मामले ग्रामीण इलाकों से सामने आए हैं। आज रात 11:50 बजे तक कोरोना के 45510 नए मामले आए, जबकि 1130 लोगों की मौत हो गई।

सूरत: गुजरात के सूरत जिले में एक दिन में सबसे अधिक 256 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को 11,128 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सूरत में एक दिन में सबसे अधिक 19 रोगियों की मौत भी हुई है, जिसके बाद जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 503 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 201 नए मामले शहर से जबकि 55 मामले ग्रामीण इलाकों से सामने आए हैं।  

बता दें कि देश में कोरोनावायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। www.covid19india.org के मुताबिक, 22 जुलाई की रात 11:50 बजे तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख 39 हजार 467 हो चुकी है। आज रात 11:50 बजे तक कोरोना के 45510 नए मामले आए, जबकि 1130 लोगों की मौत हो गई।

31 हजार 863 लोग ठीक हुए। देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख 25 हजार 33 है, जबकि 7 लाख 84 हजार 255 लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र की है। वहां पहली बार एक दिन में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,37,607 हो गई है।

हालांकि, 22 जुलाई को 5,552 लोग रिकवर भी हुए। इस तरह वहां रिकवर होने वालों की संख्या 1,87,769 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज