लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: IRCTC ने सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 मार्च से खान-पान सेवाओं पर रोक का आदेश दिया

By भाषा | Updated: March 20, 2020 22:54 IST

रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि उसने सभी फूड प्लाजा, जन आहार और रसोई को अगले नोटिस तक के लिए बंद करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के चलते भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 मार्च से अगले नोटिस तक खान-पान सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है। रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि उसने सभी फूड प्लाजा, जन आहार और रसोई को अगले नोटिस तक के लिए बंद करने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 मार्च से अगले नोटिस तक खान-पान सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।

रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि उसने सभी फूड प्लाजा, जन आहार और रसोई को अगले नोटिस तक के लिए बंद करने का फैसला किया है।

आदेश के मुताबिक, प्रीपेड ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति करने वाली स्थिर इकाइयां काम करना जारी रख सकती हैं। हालांकि, मेल एक्सप्रेस ट्रेनों और ट्रेन साइड वेंडिंग (टीएसवी) ट्रेनों की खान-पान सेवाओं को बंद रखना चाहिए।

इसमें यह भी कहा गया कि अगर ट्रेनों में दी जाने वाली सेवाओं की मांग होती है तो सिर्फ प्रोपराइटी आर्टिकल डिपो (पीएडी) वस्तुएं, चाय और कॉफी ट्रेनों में बेचे जाने की इजाजत दी जा सकती है। आदेश के मुताबिक, ये निर्देश 22 मार्च से लागू होंगे।

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेलफूड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?