लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India: कोरोना पर हेल्थ मिनिस्ट्री का ताजा अपडेट, पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 137, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा खतरा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 17, 2020 17:41 IST

Coronavirus Update india: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को चौबीसों घंटे काम करने वाला एक टोल-फ्री राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर ‘1075’ जारी किया। इसपर संक्रमण से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ.बलराम भार्गव ने कहा है कि हम पहले से ही जानते हैं कि हम स्टेज 2 में हैं। स्पष्ट रूप से हम स्टेज 3 में नहीं हैं।कोरोना वायरसे क खतरे को देखते हुए पूरे देश में सरकार ने स्कूल, स्विमिंग पूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना वायरस के  137 मामलों की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ताजा जाकारी देते हुए कहा है कि भारत में अभी तक COVID19 के 137 मामलों की पुष्टि की गई है। भारत में कोरोना वायरस के तीन लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र से  कोरोना के 36 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र के लोगों को ही है। यहां कोरोना के ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। केरल में कोरोना के 26 केस हैं और कर्नाटक में 11 हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 100 से भी ज्यादा देश प्रभावित हैं। कोरोना को भारत सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है। कोरोना से दुनिया में 5700 लोगों की मौत हो गई है और तकरीबन 2 लाख लोग प्रभावित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों में 17 विदेशी शामिल है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ.बलराम भार्गव ने कहा है कि हम पहले से ही जानते हैं कि हम स्टेज 2 में हैं। स्पष्ट रूप से हम स्टेज 3 में नहीं हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ.बलराम भार्गव कहा है कि हम अपनी प्रयोगशालाओं (laboratories) की संख्या बढ़ा रहे हैं और आज हमारे पास ICMR प्रणाली में 72 कार्यात्मक प्रयोगशालाएँ हैं।

कोरोना वायरसे क खतरे को देखते हुए पूरे देश में सरकार ने स्कूल, स्विमिंग पूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

कोविड-19 : स्वास्थ्य मंत्रालय ने नया टोल-फ्री नंबर, ईमेल जारी की

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को चौबीसों घंटे काम करने वाला एक टोल-फ्री राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर ‘1075’ जारी किया। इसपर संक्रमण से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले जारी हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 भी चालू रहेगा। टोल-फ्री नंबरों के अलावा मंत्रालय ने एक हेल्पलाइन ईमेल आईडी ncov2019@gmail.com. भी जारी की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहर्षवर्धनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत