लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष बोलीं- महामारी को रोकने की कुंजी हैं पीएम मोदी के नेतृत्व में उठाए गए कदम, टेलीफोन पर की बात

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 24, 2020 23:18 IST

वॉन डेर लीन उल्लेख किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उठाए गए शुरुआती कदम भारत में बीमारी के तेजी से प्रसार को रोकने की कुंजी साबित हुए हैं। उन्होंने ऐसे हालात में भारत में यूरोपीय नागरिकों को दी गई सहायता के लिए भी सराहना की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष एच ई उर्सुला वॉन डेर लीन के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने COVID-19 महामारी के संदर्भ में वैश्विक स्थिति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष एच ई उर्सुला वॉन डेर लीन के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने COVID-19 महामारी के संदर्भ में वैश्विक स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने COVID-19 के कारण यूरोपीय संघ में जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने महामारी से लड़ने के लिए सभी देशों के बीच समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कोरोनोवायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की भी चर्चा की।

वॉन डेर लीन उल्लेख किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उठाए गए शुरुआती कदम भारत में बीमारी के तेजी से प्रसार को रोकने की कुंजी साबित हुए हैं। उन्होंने ऐसे हालात में भारत में यूरोपीय नागरिकों को दी गई सहायता के लिए भी सराहना की।

वॉन डेर लीन ने दवाओं और टीका विकास के लिए समन्वित प्रयास किए जाने समेत आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया ।

दोनों नेताओं ने जी-20 ढांचे के भीतर संभावित सहयोग और इस संदर्भ में आगामी वीडियो कॉन्फ्रेंस किए जाने को लेकर चर्चा की।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला