लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- हरियाणा के चार जिलों को रेड जोन घोषित किया जाएगा

By भाषा | Updated: April 11, 2020 23:58 IST

खट्टर ने कहा कि राज्य को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को रेड जोन में रखा जाएगा। गुड़गांव, फरीदाबाद, नूह और पलवल इस श्रेणी में रखे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि गुड़गांव समेत जिन चार जिलों में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, उन्हें ''रेड जोन'' घोषित किया जाएगा।इसका मतलब है कि इन इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये कड़ी पाबंदियां लगाई जाएंगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि गुड़गांव समेत जिन चार जिलों में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, उन्हें ''रेड जोन'' घोषित किया जाएगा। इसका मतलब है कि इन इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये कड़ी पाबंदियां लगाई जाएंगी।

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक 160 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 100 से अधिक मामले चार जिलों गुड़गांव, फरीदाबाद, नूह और पलवल से सामने आए हैं।

इन जिलों में कई इलाकों को कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के बाद शनिवार शाम टीवी पर संबोधन में कहा कि बैठक से संकेत मिले हैं कि लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिये बढ़ाया जाना तय है।

खट्टर ने कहा कि राज्य को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को रेड जोन में रखा जाएगा। गुड़गांव, फरीदाबाद, नूह और पलवल इस श्रेणी में रखे जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणामनोहर लाल खट्टरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं