लाइव न्यूज़ :

कोविड मामलों में तेजी से केंद्र चिंतित, कैबिनेट सचिव की महाराष्ट्र और पांच अन्य राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

By हरीश गुप्ता | Updated: February 28, 2021 07:32 IST

महाराष्ट्र के साथ केरल, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक के मुख्य सचिवों के साथ केंद्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इन राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के साथ गुजरात, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों के साथ बैठकबैठक में इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति को लेकर हुई चर्चा, बढ़ते मामलों पर नजर नये स्ट्रेन सहित हॉटस्पॉट की जल्द पहचान पर जोर, टीकाकरण में भी तेजी के निर्देश

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सहित कुछ अन्य राज्यों में कोविड-19 के मरीजों के मामलों में हालिया वक्त में तेजी से बढ़ोत्तरी ने केंद्र की चिंताएं बढ़ा दी हैं. केंद्र ने एकाएक सक्रियता बढ़ाते हुए कैबिनेट सचिव की अगुवाई में महाराष्ट्र सहित अन्य 5 राज्यों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर कैबिनेट सचिव राजीव गॉबा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों से संवाद साधा. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में दैनिक आंकड़ा सबसे ज्यादा 8333 तक पहुंच चुका है.

वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 3671, पंजाब में 622 नये मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 14 फरवरी को जहां 34,449 एक्टिव मामले थे, तो वह अब दो सप्ताह में बढ़कर 68,810 तक पहुंच चुके हैं.

इस दौरान इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें उन जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित था, जहां नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और जांच कम हो रही है.

बैठक में संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों के अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र के वरिष्ठ पेशेवरों के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, महानिदेशक आईसीएमआर, नीति आयोग, गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

इन राज्यों से प्रभावित जिलों में परीक्षणों की संख्या बढ़ाने के अलावा, निगरानी और कंटेनमेंट पर दोबारा पहले की तरह से कड़ाई से ध्यान देने को कहा गया है.

नये स्ट्रेन और मामलों पर निगरानी रखकर हॉटस्पॉट की जल्द पहचान कर स्थिति पर नियंत्रण जैसे कदम भी उठाने को कहा गया है. बैठक में राज्यों से उन जिलों में प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने को कहा गया है जहां अधिक मामले सामने आ रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाकर्नाटककेरलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप