लाइव न्यूज़ :

पहली से पांचवी तक की पढ़ाई स्कूल में शुरू कराने पर विचार करें : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:09 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगामी एक सितंबर से प्रदेश में कक्षा एक से पांच तक के पठन-पाठन का काम स्कूल में शुरू करने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए आयोजित टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से छठी से आठवीं तक तथा एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने पर विचार किया जाए। योगी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप आज से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है। सभी जगह कक्षाएँ दो पाली में चलाई जानी हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल खुल गये और कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कोविड प्रोटोकाल के साथ प्रवेश दिया गया। पहले दिन अनुपस्थिति काफी कम रही, लेकिन स्कूल खुलने से बच्चे काफी उत्साहित दिखे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ स्कूल खुले तो कुछ बंद भी रहे। अभिवावकों ने स्कूल खुलने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। राजधानी के लखनऊ में कैथेड्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पहले दिन लगभग 100 छात्र ही आये । कैथलिक स्कूलों के प्रवक्ता डोनाल्ड डिसूजा ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि "कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गया। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 100 छात्र आए हैं, जो कुल छात्रों के करीब 20 फीसदी हैं।" लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज के प्रधानाचार्य ए मोरास ने बताया, "हम 26 अगस्त से स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं।" ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य आश्रिता दास ने बताया कि अभी स्कूल को नही खोला गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम की प्राचार्य नीरू भास्कर ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुये स्कूल को सोमवार से खोला गया है और केवल उन्ही छात्र-छात्राओं को स्कूल आने को कहा गया है जो अपने अभिवावकों के सहमति पत्र लेकर आ रहे हैं । उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक और इंटरमीडिएट) को 16 अगस्त से खोलने और उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों को एक सितंबर से खोलने की तैयारी किये जाने के निर्देश दिये थे। माध्‍यमिक विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक दो सत्रों में 50-50 फीसद छात्रों की पढ़ाई होगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के अनुसार सरकार के लिए बच्चों एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज