लाइव न्यूज़ :

बिहार में कैबिनेट विस्तार टलने से कांग्रेस परेशान, टाल मटोल रवैये से खुद को महसूस करने लगी है उपेक्षित

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2023 19:24 IST

कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कैबिनेट में दो और सीट मिलने की घोषणा कर दी थी। लेकिन अब ये दावा कांग्रेस के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस बिहार सरकार में ज्यादा हिस्सेदारी को लेकर बेचैन हैअखिलेश सिंह ने CM नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कैबिनेट में दो और सीट मिलने की घोषणा कर दी थीकांग्रेस महागठबंधन सरकार में अपना पकड़ मजबूत करने के लिए हिस्सेदारी बढाना चाहती है

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में कांग्रेस खुद को उपेक्षित महसूस करने लगी है। दरअसल, कांग्रेसबिहार सरकार में ज्यादा हिस्सेदारी को लेकर बेचैन है। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कैबिनेट में दो और सीट मिलने की घोषणा कर दी थी। लेकिन अब ये दावा कांग्रेस के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। 

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कैबिनेट का विस्तार के लिए कांग्रेस नेताओं को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बात करनी चाजिए। जिनका जितना हिस्सा बनता है, उस आधार पर सब कुछ तय हो जाएगा। दरअसल, कांग्रेस महागठबंधन सरकार में अपना पकड़ मजबूत करने के लिए हिस्सेदारी बढाना चाहती है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस की इस इच्छा को पूरा करने की जिम्मेवारी तेजस्वी यादव के कंधों पर डाल दी है। 

बता दें कि विधान सभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। वर्तमान में सरकार में कांग्रेस के दो विधायक मंत्री हैं। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर कैबिनेट में दो अतिरिक्त सीट मांगी थी। कैबिनेट में राजद कोटे से दो सीटें पहले से खाली हैं। 

मास्टर कार्तिक और सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद पहले से बर्थ खाली हैं। अभी मंत्री मंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलाकर 31 सदस्य हैं। वैसे महागठबंधन विधायकों की संख्या के आधार पर कैबिनेट का स्ट्रैंथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलाकर 36 मिनिस्टर तक जा सकता है। अभी कैबिनेट में 15 मंत्री राजद कोटे से हैं। वहीं 13 जदयू कोटे से मंत्री हैं। जबकि हम पार्टी से एक और कांग्रेस के दो विधायक मंत्री है। 

लेफ्ट पार्टी ने खुद को मंत्री मंडल से अलग रखा है। ऐसे में विधायकों के स्ट्रैंथ के मुताबिक कांग्रेस चार कैबिनेट की बर्थ चाहती है। लेकिन नीतीश कुमार ने एक सीट दिए जाने की चर्चा कर कांग्रेस के दावे की हवा निकाल दी है। इधर, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने फिर से दुहराया है कि कैबिनेट विस्तार का मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। 

तेजस्वी यादव क्या बोलते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जब कैबिनेट विस्तार को लेकर पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा था तब उन्होंने इसे कोरी कल्पना करार दिया था।

टॅग्स :कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र