लाइव न्यूज़ :

सुनील जाखड़ के पास 1.53 करोड़ की चल संपत्ति, स्विस बैंक में पत्नी के नाम पर करीब सात करोड़

By भाषा | Updated: May 17, 2019 15:03 IST

हलफनामे के अनुसार उन्होंने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्थित ‘ज़ुरखर कैंटोनल बैंक’ में पत्नी सिल्विया जाखड़ के नाम पर 7.37 करोड़ रुपए जमा होने की जानकारी दी है। ‘ज़ुरखर कैंटोनल बैंक’ की वेबसाइट के अनुसार वह स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा बैंक है। सुनील जाखड़ के पास 4.49 लाख रुपए नकद और उनकी पत्नी के पास 1.38 लाख रुपए नगद है।

Open in App
ठळक मुद्देजाखड़ गुरदासपुर से मौजूदा सांसद हैं, जिनका मुकाबला अभिनेता से राजनेता बने अजय सिंह धर्मेन्द्र देओल (सनी देओल) से है।बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने सपत्नी अपनी कुल संपत्ति की घोषणा करते हुए इसे 87.18 करोड़ रुपये बताया है।

गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील कुमार जाखड़ ने अपने चुनावी हलफनामे में 1.53 करोड़ रुपए की चल सम्पत्ति के अलावा एक स्विस बैंक में पत्नी के नाम पर करीब सात करोड़ रुपए जमा होने की जानकारी दी है।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के बेटे ने विभिन्न बैंक खातों में 1.23 करोड़ रुपए जमा होने की जानकारी दी है। हलफनामे के अनुसार उन्होंने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्थित ‘ज़ुरखर कैंटोनल बैंक’ में पत्नी सिल्विया जाखड़ के नाम पर 7.37 करोड़ रुपए जमा होने की जानकारी दी है।

‘ज़ुरखर कैंटोनल बैंक’ की वेबसाइट के अनुसार वह स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा बैंक है। सुनील जाखड़ के पास 4.49 लाख रुपए नकद और उनकी पत्नी के पास 1.38 लाख रुपए नगद है। उन्होंने हलफनामे में बताया कि उनके पास 2.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (जो स्वयं अर्जित और विरासत में मिली सहित) और उनकी पत्नी के पास 12.06 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है।

जाखड़ गुरदासपुर से मौजूदा सांसद हैं, जिनका मुकाबला अभिनेता से राजनेता बने अजय सिंह धर्मेन्द्र देओल (सनी देओल) से है। उन्हें भाजपा ने टिकट दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने सपत्नी अपनी कुल संपत्ति की घोषणा करते हुए इसे 87.18 करोड़ रुपये बताया है। संपत्ति और देनदारियों पर उनके हलफनामे से यह पता चलता है कि 2017-18 में उनकी कुल आय 63.82 लाख रुपये, 2016-17 में 96.29 लाख रुपये और 2015-16 में 2.25 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने सपत्नी अपनी संपत्ति 87.18 करोड़ रुपये बतायी है। हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल एवं अचल संपत्ति क्रमश: 60.46 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये है। उन्होंने 26 लाख रुपये नकद और अपनी पत्नी के पास 16 लाख रुपये नकद की जानकारी दी है।

चल संपत्ति में देओल ने क्रमश: 9.36 लाख रुपये के बैंक जमा और 1.43 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी दी है। देओल ने अपने ऊपर 51.79 करोड़ रुपये की देनदारियों की घोषणा की है। इनमें सरकारी देनदारी 2.49 करोड़ रुपये की है। गुरुदासपुर में लोकसभा के अंतिम चरण 19 मई को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019सनी देओलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र