लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के इस फैसले पर जताई निराशा, ट्विटर पर बयां किया दर्द

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 17, 2019 18:40 IST

प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी के फैसले पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस में मुझे धमकानेवालों को यूं ही छोड़ दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की संस्तुति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई को निरस्त किया गया।प्रियंका ने लिखा कि मेरे गलत बर्ताब करने वालों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ा जा रहा है।

टेलीविजन डिबेट में विपक्षी पार्टी की जमकर आलोचना करने वाली कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ही पार्टी के एक फैसले से निराशा जाहिर की है। बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस में अपना खून-पसीना देने वालों की जगह बुरा बर्ताव करने वालों को तरजीह दी जा रही है। यह देखना बेहद दुखद है। प्रियंका ने लिखा कि मेरे गलत बर्ताब करने वालों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

मथुरा में राफेल मुद्दे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वहां उनके साथ कांग्रेस पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार किया। प्रवक्ता ने पार्टी में इसकी शिकायत की जिसके बाद बुरा बर्ताव करने वालों को पार्टी से निकाल दिया था। लेकिन बुधवार को उन्हें फिर पार्टी में वापस ले लिया गया।

दुर्व्यवहार करने वालों की वापसी क्यों?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि निलंबित सदस्यों ने अपने व्यवहार और आचरण के लिए खेद जताया है। उनके अनुरोध पर फिर से उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। यह पत्र उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कमेटी के फजले मसूद ने जारी किया है। पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की संस्तुति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई को निरस्त किया जाता है। 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रियंका चतुर्वेदीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारत"गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ शकील अहमद?, मणिकम टैगोर ने कहा- यह कोई नयी बात नहीं, गद्दारों का नया जत्था, कुछ मोदी सरकार में मंत्री, कुछ सांसद और एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं?

क्रिकेटकौन हैं महान आर्यमन सिंधिया?, दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद बने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ अध्यक्ष

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं?, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद बंटी विवेक साहू की चुटीले अंदाज में तारीफ की, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज