"गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ शकील अहमद?, मणिकम टैगोर ने कहा- यह कोई नयी बात नहीं, गद्दारों का नया जत्था, कुछ मोदी सरकार में मंत्री, कुछ सांसद और एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 07:41 IST2026-01-26T07:40:39+5:302026-01-26T07:41:33+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करके वे मल्लिकार्जुन खड़गे जी का भी अपमान कर रहे हैं, जो वर्तमान भारतीय राजनीति में सबसे बड़े दलित नेता हैं और कांग्रेस की लोकतांत्रिक आत्मा हैं।

rahul gandhi Manikam Tagore said Shakeel Ahmed traitor Jaychand nothing new new group traitors some ministers Modi government some MPs one current CM | "गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ शकील अहमद?, मणिकम टैगोर ने कहा- यह कोई नयी बात नहीं, गद्दारों का नया जत्था, कुछ मोदी सरकार में मंत्री, कुछ सांसद और एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं?

file photo

Highlightsसाहस सबसे लंबा रास्ता चुनता है, तब विश्वासघात खुलकर सामने आता है।दल-बदल किया है। 2026 के जयचंदों के जत्थे में आपका स्वागत है।ऐसे समय में जब कांग्रेस को एकता की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर शकील अहमद पर रविवार को प्रहार किया और उन्हें "गद्दार" और ‘‘जयचंद’’ करार दिया। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव रहे अहमद ने राहुल गांधी को "डरपोक" और असुरक्षित नेता कहा था, साथ ही दावा किया था कि वह पार्टी में केवल उन्हीं युवा नेताओं को बढ़ावा दे रहे हैं जो उनकी प्रशंसा करते हैं। टैगोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं स्तब्ध नहीं हूं। बस एक बार फिर दुखी हूं कि जब साहस सबसे लंबा रास्ता चुनता है, तब विश्वासघात खुलकर सामने आता है।’’

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक ने कहा, ‘‘यह कोई नयी बात नहीं है, लेकिन ये गद्दारों का नया जत्था है। इनमें से कुछ मोदी सरकार में मंत्री हैं, कुछ सांसद हैं, एक तो वर्तमान मुख्यमंत्री भी हैं, और कई बेरोजगार हैं जिन्होंने दल-बदल किया है। 2026 के जयचंदों के जत्थे में आपका स्वागत है।’’

टैगोर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करके वे मल्लिकार्जुन खड़गे जी का भी अपमान कर रहे हैं, जो वर्तमान भारतीय राजनीति में सबसे बड़े दलित नेता हैं और कांग्रेस की लोकतांत्रिक आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब कांग्रेस को एकता की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

शकील अहमद जैसे लोगों ने उस नेता पर हमला करना चुना है, जिन्होंने नफ़रत को हराने और प्यार फैलाने के लिए 4,000 किलोमीटर से ज़्यादा का सफ़र तय किया तथा भारत को न्याय और गरिमा से फिर से जोड़ने के लिए ‘भारत जोड़ो न्याय’ यात्रा के ज़रिए 6,000 किलोमीटर की दूरी तय की।

Web Title: rahul gandhi Manikam Tagore said Shakeel Ahmed traitor Jaychand nothing new new group traitors some ministers Modi government some MPs one current CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे