लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अलगाववादियों की भाषा बोल रही, जिन्ना की तारीफ करने वालों को टिकट दे रही: शाहनवाज हुसैन

By भाषा | Updated: October 17, 2020 21:27 IST

पी. चिदंबरम ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 पर लिए गए मनमाने और असंवैधानिक फैसलों को रद्द किया जाना चाहिए। इसी पर भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटा दिए थे।पी चिदंबरम ने कहा कि लद्दाख के लोगों के अधिकारों को बहाल करने के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ने के वास्ते एक साथ आना ऐसा घटनाक्रम है, जिसका सभी लोगों द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए।

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस मोहम्मद अली जिन्ना को समर्थन देने वालों को टिकट देकर और अनुच्छेद 370 को बहाल करने की बात करके अलगाववादियों की भाषा बोल रही है । हुसैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस अलगाववादियों की भाषा बोल रही है। यह शर्मनाक है । कभी वह (कांग्रेस) जिन्ना की तारीफ करने वालों और उनकी तस्वीर पर गर्व करने वालों को टिकट देती है, तो कभी अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने की बात करती है। ’’

उन्होंने कहा कि देश और बिहार की जनता, जिन्ना की तारीफ करने वाले को टिकट देने और अनुच्छेद-370 की बहाली की वकालत को लेकर कांग्रेस पार्टी को कभी क्षमा नहीं करेंगे । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा ‘‘ कांग्रेस के लोग यह बताएं कि बिहार में जब वे जनता के बीच जायेंगे तब क्या उनके गठबंधन के एजेंडे में अनुच्छेद 370 को फिर से लाने की बात है ? उन्हें बिहार की जनता को यह बताना होगा। ’’

उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती है। हुसैन ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है की नीतीश कुमार की अगुवाई में अपार बहुमत से राजग विधासभा चुनाव जीतेगा । गौरतलब है कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने हाल ही में ट्वीट किया था कि 'जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा की क्षेत्रीय पार्टियों का जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोगों के अधिकारों को बहाल करने के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ने के वास्ते एक साथ आना ऐसा घटनाक्रम है, जिसका सभी लोगों द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए।

चिदंबरम ने कहा था कि मोदी सरकार द्वारा 5 अगस्त, 2019 को लिए गए मनमाने और असंवैधानिक फैसलों को रद्द किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटा दिए थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। 

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज