लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: राहुल गांधी-मनमोहन सिंह ने किया साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हम जवानों के परिवार और सरकार के साथ हैं

By धीरज पाल | Updated: February 15, 2019 12:25 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आत्मघाती हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस आत्मघाती हमले में कुल 49 जवान शहीद हो गए।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने हमले में शहीद जवानों के परिवारों के प्रति दुख जताया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह एक भयानक त्रासदी है।  हमारे सैनिकों के खिलाफ इस तरह की हिंसा बिल्कुल असहनीय और शर्मनाक है। हम सभी अपने जवानों के साथ खड़े हैं। कोई भी ताकत इस देश को विभाजित या तोड़ नहीं सकती है। 

गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत भयावह त्रासदी है। आतंकवाद का मकसद हमारे देश को तोड़ना और बांटना है लेकिन मैं यह साफ कहना चाहता हूं कि इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती, बांट नहीं सकती। पूरा विपक्ष अपने सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमला हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला हुआ है। जिन लोगों ने यह भी किया है उनको यह नहीं लगना चाहिए कि वे इस देश को जरा सा भी चोट पहुंचा सकते हैं। उनको मालूम होना चाहिए कि यह देश इस तरह के हमले को भूलता नहीं है।’’

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि आज का दिन शोक का दिन है। हमारे देश ने करीब 40 सशस्त्र बलों के जवानों को खो दिया है और हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों को बताएं कि हम उनके साथ हैं। हम कभी भी आतंकवादी ताकतों से समझौता नहीं करेंगे। 

इससे पहले भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैसला लिया है। यह फैसला पुलवामा आतंकी हमले के बाद दिल्ली में दिल्ली में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा की समिति (CCS) में बैठक हुई है। CCS की बैठक के बाद  वित्त मंत्री अरुण ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बैठक में ऐसे और कई बडे़ फैसले लिए गए है। 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफराहुल गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है