लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेताओं का राजस्थान में सरकारें बदलने की परिपाटी तोड़ने का संकल्प

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:40 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवंबर अशोक गहलोत मंत्री परिषद का बहुप्रतीक्षित पुनर्गठन पूरा होने के साथ ही राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के नेताओं ने 2023 में एक बार फिर सत्ता में लौटने का संकल्प जताया है। इन नेताओं का कहना है कि राज्य में हर चुनाव में सरकार बदले की परिपाटी को बदलना होगा और कांग्रेस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, 'अगली बार फिर कांग्रेस की सरकार बने जनता में ये जो भावना पैदा हुई इस बार, हम उस भावना और उन अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, और अगली बार सरकार बनाने में कामयाब होंगे।'

यहां राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने कहा,'अगले चुनाव की तैयारी आज से ही शुरू हो गई है।'

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदल जाती है, 1998 के बाद से यही परिपाटी चली आ रही है कि एक बार कांग्रेस की सरकार तो अगली बार भाजपा की, यानी कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री नहीं बना।

अशोक गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वह दो कार्यकाल (1998-2003 व 2008-2013) में मुख्यमंत्री रहे। वहीं भाजपा की वसुंधरा राजे दो बार (2003-2008 व 2013-18) में मुख्यमंत्री रहीं।

राज्य में विधानसभा चुनाव में अब लगभग दो साल का समय बचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा भी कि कांग्रेस का ध्येय अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में फिर सरकार बनाना है और नए मंत्रियों को जिम्मेदारी भी इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल रविवार को पूरा हो गया जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने 11 विधायकों को कैबिनेट व चार विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के विकास के लिए बहुत अच्छी टीम दी है। उन्होंने कहा, ' कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में फिर सत्ता में आएगी।'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी यह विश्वास जताया। मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा,'कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप फैसला किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2023 में राज्य में फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मंत्री परिषद में इस फेरबदल के तहत क्षेत्रीय सामाजिक संतुलन मिलाकर नए स्वरूप में सरकार का ढांचा तैयार किया गया है उससे कांग्रेस को फायदा मिलेगा और राजस्थान से प्रेरणा लेकर अन्य राज्यों में इस तरह की तब्दीलियां करेंगे जिससे हम लोगों को फायदा मिलेगा।

पायलट ने कहा,'मुझे खुशी है कि हम लोगों ने जो मुद्दे उठाए थे उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहा है। यह इसका पहला परिणाम है और मुझे लगता है कि आगे चलकर पार्टी और भी सकारात्मक कदम उठाएगी। सबका लक्ष्य यही है कि 2023 में हमारी सरकार फिर बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया