लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का साथ छोड़ने पर जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद के चरित्र पर उठाया सवाल, दिग्गज नेता के DNA को बताया 'मोदी-फाइड'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 26, 2022 14:57 IST

गुलाम नबी आजाद की राहुल गांधी की तीखी आलोचना और कांग्रेस से सार्वजनिक इस्तीफे ने पार्टी को विभाजित कर दिया है, कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका समर्थन किया है, लेकिन अधिकांश गांधी वफादार उनकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनके चरित्र पर सवाल उठाया है।उन्होंने कहा कि आजाद का डीएनए अब 'मोदी-फाइड' हो गया है।गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्ली: संगठनात्मक चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ उन्होंने नेतृत्व पर आंतरिक चुनाव के नाम पर पार्टी के साथ बड़े पैमाने पर 'धोखा' करने का आरोप लगाया। इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनके चरित्र पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आजाद का डीएनए अब 'मोदी-फाइड' हो गया है। 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "जिस व्यक्ति को कांग्रेस नेतृत्व ने सबसे अधिक सम्मान दिया है, उसने अपने शातिर व्यक्तिगत हमलों से उसे धोखा दिया है जो उसके असली चरित्र को प्रकट करता है। गुलाम नबी आजाद का डीएनए 'मोदी-फाइड' हो गया है।" बता दें कि आजाद के इस्तीफे को पहले से ही समस्याओं का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी पर एक और आघात माना जा रहा है।

पहले कई बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं जिसमें कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार आदि शामिल हैं। आजाद की राहुल गांधी की तीखी आलोचना और कांग्रेस से सार्वजनिक इस्तीफे ने पार्टी को विभाजित कर दिया है, कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका समर्थन किया है, लेकिन अधिकांश गांधी वफादार उनकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। आजाद के करीबी सूत्रों ने कहा है कि उनकी एक नई पार्टी शुरू करने की योजना है।

इस बीच शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि यह "दुर्भाग्यपूर्ण" है कि वरिष्ठ नेता ने ऐसे समय में इस तरह से इस्तीफा दे दिया जब पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी लामबंदी के लिए कमर कस रही है।

गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और राहुल गांधी को 'बचकाना व्यवहार', 'चमकदार अपरिपक्वता' और 'अनुभवहीन चापलूसों की टोली' को पार्टी चलाने देने के लिए फटकार लगाई। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पार्टी से आजाद के इस्तीफे पर निराशा और "विश्वासघात की भावना" व्यक्त की।

टॅग्स :Jairam Rameshगुलाम नबी आजादमोदीसोनिया गाँधीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला