लाइव न्यूज़ :

जमानत पर रिहा हुए डीके शिवकुमार ने केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, तिहाड़ जेल से बाहर आकर दिया था ये बड़ा बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 15:19 IST

कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा था कि यह मामला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार पर धनशोधन का मामला दर्ज किया थाप्रवर्तन निदेशालय ने शिवकुमार (57) को धनशोधन मामले में 3 सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली में कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (57) ने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद और डीके शिवकुमार के भाई, डीके सुरेश भी इस मुलाकात के दौराव मौजूद थे। डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कल (23 अक्टूबर) को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दी है। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शिवकुमार को बुधवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने शिवकुमार को धनशोधन मामले में 3 सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया था। वह न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तिहाड़ जेल से रिहा होते ही शिवकुमार ने कहा है, मैं उन सभी को धन्यवाज करना चाहता हूं कि जो इन कठिन दिनों में मेरे साथ खड़े रहे। मैं वापस आ गया हूं। डीके शिवकुमार ने जेल से बाहर आते ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह मेरे लिए जेल तक आईं।  

ईडी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के कर्मचारी हनुमंथैया और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था

टॅग्स :कांग्रेसदिल्लीकर्नाटकप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज