लाइव न्यूज़ :

दिल्ली NRC विवादः बीजेपी ने सीएम केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज करवाई पुलिस में शिकायत, ये लगाए आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 26, 2019 13:51 IST

दिल्ली NRC विवादः शिकायत में बीजेपी ने आगे कहा, 'कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके साथी विधायक द्वारा एनआरसी के बारे में मीडिया में जानबूझकर इस प्रकार की अफवाह फैलाने की कोशिश की गई।'

Open in App
ठळक मुद्देएनआरसी पर दिए बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ बीजेपी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।ये शिकायत बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और नीलकांत बख्शी ने दर्ज करवाई है।

एनआरसी पर दिए बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ये शिकायत बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और नीलकांत बख्शी ने दर्ज करवाई है।

शिकायत में कहा गया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज द्वारा दिल्ली में एनआरसी के बारे में झूठी अफवाह फैलाई गई हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस में जारी कार्य के बारे में झूठ बोला है। साथ ही साथ यूपी, बिहार, राजस्थान और उड़ीसा के नागरिकों की तुलना घुसपैठियों से की है। इसके अलावा राज्य शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश रचने की कोशिश की गई है। 

शिकायत में बीजेपी ने आगे कहा, 'कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके साथी विधायक द्वारा एनआरसी के बारे में मीडिया में जानबूझकर इस प्रकार की अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, जिससे न केवल एनआरसी के बारे में आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा हो बल्कि साथ ही शहर में कानून व्यवस्था की भी समस्या खड़ी होने की भी संभावना है।'

बीजेपी का कहना है कि इन दोनों नेताओं ने कहा है कि दिल्ली में एनआरसी लागू होने की स्थिति में यूपी, बिहार, राजस्थान और उड़ीसा के लोगों को दिल्ली से बाहर निकाल दिया जाएगा।  आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा थाकि यदि यहां राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू हुई तो सबसे पहले उन्हें (तिवारी को) ही शहर छोड़ना पड़ेगा। वहीं, तिवारी ने कहा था कि इस टिप्पणी ने केजरीवाल के असली चेहरे को सामने ला दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी प्रमुख 'पूर्वांचली' जैसे प्रवासियों को बाहर करना चाहते हैं। पूर्वांचली कहे जाने वाले लोग मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं।

इस बीच, एक अलग संवाददाता सम्मेलन में आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने तिवारी से पूछा था कि क्या उनके पास दिल्ली में 1971 से निवास करने का सबूत है। यदि उनके पास सबूत नहीं है तो उन्हें रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार से आये लोगों के लिए संकट नहीं पैदा करना चाहिए। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह