लाइव न्यूज़ :

वीडियो: व्हाट्सएप के जरिए भी अब ग्राहक करा सकते हैं किसी खराब प्रोडक्ट या सर्विस के खिलाफ शिकायत, जानिए कैसे

By आजाद खान | Updated: March 21, 2023 13:07 IST

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी इस व्हाट्सऐप सेवा का इस्तेमाल कर कोई भी व्हाट्सऐप के जरिए अपनी शिकायत को दर्ज करा सकता है। यही नहीं वह घर बैठे अपनी अपने दर्ज की हुई शिकायत को चेक भी कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ग्राहकों की शिकायत के लिए आसान तरीका निकाला है। मंत्रालय ने किसी घटिया प्रोडक्ट या सर्विस के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए व्हाट्सऐप की सेवा शुरू की है। ऐसे में इस सेवा का इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप के जरिए ही कोई भी अपनी शिकायत को दर्ज करा सकता है।

नई दिल्ली: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने उपभोक्ता की शिकायतों को दर्ज करने के लिए बहुत ही आसान तरीका निकाला है। इसके तहत अब हर कोई किसी घटिया प्रोडक्ट या सर्विस प्राप्त होने पर बहुत ही सरल तरीके से शिकायत कर सकता है। बता दें कि मंत्रालय ने एक नई सर्विस शुरू की है जिसके तहत आप घर बैठे ही केवल व्हाट्सऐप के जरिए ही अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं। 

यही नहीं इस सर्विस के तहत आप अपनी पहले की शिकायत की स्थिति भी जान सकते है और अगर आपके मन में किसी तरीका सवाल है तो वो भी आप इससे पूछ सकते है जिसका जवाब दिया जाएगा। इस सर्विस को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, इसके लिए एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें इसके बारे में बताया गया है। 

ऐसे किया जाता है इस सर्विस को इस्तेमाल

बता दें कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने उपभोक्ता शिकायतों को दर्ज करना पहले और भी आसान बना दिया है। ऐसे में अब आप केवल व्हाट्सऐप का ही इस्तेमाल कर अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है। तो ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि व्हाट्सऐप के जरिए कोई अपनी शिकायत कैसे कर सकता है। 

व्हाट्सऐप के जरिए अपनी शिकायत को दर्ज करने के लिए सबसे पहले 8800001915 इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना पड़ता है और फिर अपने व्हाट्सऐप से इस नंबर पर 'हैलो'लिख कर भेजना पड़ता है। जैसे ही आप 'हैलो' लिखकर भेजेंगे वहां से आपको जवाब आने लगेगा और फिर जैसे-जैसे आपको बताया जाएगा और उस प्रक्रिया को फॉलो कर अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है। 

इस सर्विस में और क्या-क्या कर सकते है आप

आपको बता दें कि इस सर्विस को इस्तेमाल कर आप घर बैठे पहले से दर्ज की हुई शिकायत की स्थिति देख सकते है। यही नहीं आप इसके जरिए कुछ सवाल भी पूछ सकते है जिसका आपको जवाब भी दिया जाएगा। मंत्रालय द्वारा इस सर्विस को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी उपल्बध कराया गया है ताकि उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। 

 

टॅग्स :Consumer Affairsव्हाट्सऐपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ