लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून को लेकर मचे बवाल पर अमित शाह ने कहा- पूरा विपक्ष देश के लोगों को कर रहा है गुमराह  

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 17, 2019 17:06 IST

CAA Protest: अमित शाह ने नागरिकता कानून को लेकर कहा, 'संपूर्ण विपक्ष देश के लोगों को गुमराह कर रहा है। मैं दोहराता हूं कि किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने का कोई सवाल ही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई शहरों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से कहना चाहता हूं कि यह नेहरू-लियाकत समझौते का हिस्सा था

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई शहरों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नागरिकता कानून को लेकर देश को गुमराह किया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारखंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह ने नागरिकता कानून को लेकर कहा, 'संपूर्ण विपक्ष देश के लोगों को गुमराह कर रहा है। मैं दोहराता हूं कि किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने का कोई सवाल ही नहीं है। विधेयक में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।' 

उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी से कहना चाहता हूं कि यह नेहरू-लियाकत समझौते का हिस्सा था, लेकिन 70 साल से लागू नहीं हुआ क्योंकि आप वोट बैंक बनाना चाहते थे। हमारी सरकार ने समझौते को लागू किया है और लाखों और करोड़ों लोगों को नागरिकता दी है।'

इससे पहले पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फिर ये सफेद झूठ बोलने लगे हैं, लोगों को डराने लगे हैं। कांग्रेस, उसके जैसे दलों और उसके वामपंथी इकोसिस्टम ने पूरी ताकत झोंक दी है, भारत के मुसलमानों को डराने के लिए। उनका ये बयान झारखंड के बरहेट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सामने आया। 

उन्होंने कहा, 'मैं पूरे देश को, देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे हिंदू हो या मुस्लिम को फिर ये कहना चाहता हूं कि इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा। हमने जो कानून बनाया है वो तो हमारे पड़ोस के तीन देशों में, धार्मिक अत्याचार की वजह से भारत आने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बरसों से बहुत दयनीय स्थिति में हैं, जिनके पास वापसी का कोई रास्ता नहीं है।'       

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला