लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट: आग से झुलसकर महिला की मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 7, 2021 12:28 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), सात फरवरी चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवगंज गांव के मजरे रमपुरा में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलसी महिला की मौत होने पर पुलिस ने शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

बरगढ़ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रविप्रकाश ने रविवार को बताया कि पांच जनवरी को संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से अपने घर में झुलसी सपना (27) की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सिलसिले में मृतका के भाई राजकुमार मिश्रा ने शनिवार की देर शाम मृतका के पति विवेक, ससुर सुरेंद्र, सास सियादुलारी, जेठ अजय शुक्ला और जिठानी सभा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि मृतका की शादी 2015 में विवेक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे और पांच जनवरी को पति, ससुर, सास और जेठ-जिठानी ने केरोसिन तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी, इलाज के दौरान उसकी शनिवार को अस्पताल में मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि फिलहाल अभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी