लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद मामला : आरोपी बीजेपी नेता ने किया आत्मसमर्पण, फिर जमानत पर हुआ रिहा

By भाषा | Updated: January 2, 2020 23:34 IST

इसी मामले में एसआईटी द्वारा की गई जांच में भाजपा नेता डीपीएस राठौर के अलावा एक अन्य भाजपा नेता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 385, 201 और 506 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दी गई थी जिसमें आज भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण के बाद न्यायालय से जमानत ले ली है।

Open in App

स्वामी चिन्मयानंद मामले में एसआईटी द्वारा आरोपी बनाए गए भाजपा नेता ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया जिसके बाद उन्हें अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। अभियोजन अधिकारी लाल साहब ने भाषा को बताया कि स्वामी चिन्मयानंद मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच में जिला कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तथा भाजपा नेता डीपीएस राठौर समेत एक अन्य भाजपा नेता को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट न्यायालय में पेश की थी जिसके बाद भाजपा नेता को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने नोटिस जारी किया परंतु वह न्यायालय में पेश नहीं हुए थे। 

उन्होंने बताया कि आज सीजेएम ओमबीर की अदालत में भाजपा नेता डीपीएस राठौर ने आत्मसमर्पण करते हुए न्यायालय से जमानत की गुहार लगाई जिस पर न्यायालय ने जमानत स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।

विशेष जांच दल एसआईटी द्वारा न्यायालय में दाखिल की गई चार्जशीट में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को यौन शोषण के मामले में तथा पीड़िता समेत संजय, विक्रम और सचिन को स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेज दिया गया था। 

रंगदारी मामले में पीड़िता समेत विक्रम, सचिन की जमानत इलाहाबाद उच्च न्यायालय से होने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है जबकि संजय तथा यौन शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद अब भी जेल में बंद हैं।

स्वामी चिन्मयानंद के ही कालेज स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में कानून की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे इसके बाद इस मामले की जांच, उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित की गई एसआईटी ने की जिसमें स्वामी चिन्मयानंद को यौन शोषण का आरोपी बनाया गया था और पीड़िता समेत संजय, विक्रम तथा सचिन को स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में चिन्मयानंद समेत पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। 

इसी मामले में एसआईटी द्वारा की गई जांच में भाजपा नेता डीपीएस राठौर के अलावा एक अन्य भाजपा नेता के विरुद्ध आईपीसी की धारा 385, 201 और 506 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दी गई थी जिसमें आज भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण के बाद न्यायालय से जमानत ले ली है।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज