लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में संघर्ष को रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत एक मात्र रास्ता: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 8, 2018 08:17 IST

मुफ्ती ने कहा कि मौजूदा हिंसा में आतंकी या पुलिस जवान के रूप में सिर्फ कश्मीरी मारे जा रहे हैं।

Open in App

जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर और सीमा पर जारी संघर्ष को रोकने के लिए रविवार को भारत और पाकिस्तान बीच बातचीत शुरू करने को लेकर दोनों देशों से भावुक अपील की। वह अपने पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की दूसरी बरसी पर बोल रही थी। 

दिवंगत सईद को श्रद्धांजलि देने के लिए अनंतनाग जिले के बिजबेहरा शहर स्थित दारा शिकोह बाग में उनकी कब्र पर पहुंचे भारी तादाद में पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि मौजूदा हिंसा में आतंकी या पुलिस जवान के रूप में सिर्फ कश्मीरी मारे जा रहे हैं।

महबूबा ने कहा, "कश्मीर में रक्तपात का अंत करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू करना ही एक मात्र रास्ता है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों के हितों की रक्षा करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर कई मंत्री और पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत सईद को श्रद्धांजलि दी। शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम करवाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला