लाइव न्यूज़ :

बिहार के आरा जेल में कैदी कर रहे चिकन-मटन पार्टी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 21, 2019 22:41 IST

बिहार की जेलों में सुरक्षा के इंतजाम पर एक बार फिर से सवालिया निशान लगने लगा है

Open in App

बिहार की जेलों में सुरक्षा के इंतजाम पर एक बार फिर से सवालिया निशान लगने लगा है. इस संबंध में आरा जेल के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें अपराधियों के लिए जेल दंड भुगतने के लिए नहीं, बल्कि उनके आराम करने या एक पिकनिक स्पॉट बना दिखता है. दरअसल, आरा जेल के अंदर कैदियों द्वारा चिकन-मटन पार्टी करने का वीडियो सामने आया है.

जेल के अंदर की वीडियो में दिखाया गया है कि कैदी पार्टी कर रहे हैं. यही नहीं सबसे चौंकाने वाला मामला यह है कि कैदी यहां खुलेआम फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो जो वायरल हो रहा है उसे आरा मंडलकारा का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया है. वहीं, वीडियो कब की है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन वीडियो में जो जेल के अंदर की तस्वीर सामने आई है.

वह काफी चौंकाने वाली है. जेल के अंदर कैदी खाना बनाते दिख रहे हैं और कुछ कैदी खाते भी दिख रहे हैं. इतना ही नहीं कैदी यहां खुलेआम फोन पर बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं. हालांकि जेल के अंदर फोन और सुविधाओं को लेकर तस्वीर पहले भी सामने आ चुकी है. लेकिन इस पर कार्रवाई केवल नाम के लिए होती है. जबकि ऐसी चीजें जेलों में रुकने का नाम नहीं ले रहा है. 

दोषियों पर कार्रवाई होगी: एसपी

वायरल वीडियो को देखने से प्रतीत हो रहा है कि यह ठंड के मौसम में बनाया गया वीडियो क्लिप है. इस संबंध में भोजपुर एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी. अगर मामला सत्य पाया जाता है, तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं