लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के बिछाए IED विस्फोट में मारे गए सीएएफ सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2023 15:02 IST

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) में सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव नक्सलियों के बिछाए एक आईईडी की जद में आकर वीरगति को प्राप्त हुए। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

Open in App

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का सहायक प्लाटून कमांडर वीरगति को प्राप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मारे गए सहायक प्लाटून कमांडर की पहचान विजय यादव के तौर पर हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के एटेपाल और तिमेनार गांवों के बीच हुई, जब सीएएफ की टीम इलाके में सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके में अभियान पर निकली थी। 

उन्होंने बताया कि सीएएफ की अलग-अलग टीम एटेपाल और तिमेनार शिविरों से गश्त के लिए निकली थी। अधिकारी ने बताया, ‘गश्त पर निकली टीम में से एक जब इलाके से गुजर रही थी तभी सीएएफ की 19वीं बटालियन से संबंधित सहायक प्लाटून कमांडर विजय यादव (58) का पैर अनजाने में एक प्रेशर आईईडी बम पर पड़ गया जिससे बम में विस्फोट हो गया और इस घटना में यादव मारे गए।’ 

उन्होंने बताया कि यादव के शव को भैरमागढ़ लाया गया। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी थे। 

इससे पहले पिछले हफ्ते नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 22 तारीख को सुरक्षा बलों को ओरछा थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तब नक्सली सुरक्षा बलों को देखकर छिपने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नक्सलियों से आपत्तिजनक पोस्टर, बिजली के तार, बैटरी, फावड़ा, सब्बल और अन्य सामान बरामद किया गया।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज