लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगों के मामले में आरोपपत्र किसी वेब सीरीज की पटकथा जैसा: उमर खालिद

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:27 IST

Open in App

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की साजिश के मामले में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व नेता उमर खालिद ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि उसके खिलाफ आरोपपत्र किसी वेब सीरीज या टीवी समाचार की पटकथा की तरह हैं। उसने पुलिस पर निशाना साधने के लिए हैरी पॉटर के खलनायक पात्र वोल्डमॉर्ट का भी जिक्र किया। ‘विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण कानून’ (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किये गये खालिद और कई अन्य लोगों पर फरवरी 2020 में भड़के दंगों की साजिश रचने के आरोप हैं। दंगों में 53 लोगों की मृत्यु हो गयी थी और 700 से अधिक लोग घायल हो गये थे। खालिद ने मामले में जमानत की मांग की है। उसकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिदीप पाइस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत से कहा कि आरोपपत्र में उनके मुवक्किल के खिलाफ बिना किसी तथ्यात्मक आधार के बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाये गये हैं और आरोपपत्र का मसौदा, उसे तैयार करने वाले पुलिस अधिकारी की कपोल कल्पना का परिणाम हैं। वकील ने आरोपपत्र के संदर्भ में हैरी पॉटर श्रृंखला की किताबों या फिल्मों के खलनायक चरित्र वोल्डमॉर्ट का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा दायर अंतिम रिपोर्ट ‘बकवास’ है। पाइस ने दलील दी, ‘‘आरोपपत्र उस पुलिस अधिकारी की कपोल कल्पना का नतीजा हैं जिसने इसे तैयार किया। वह कोई फैमिली मैन (एक वेब सीरीज) की पटकथा नहीं लिख रहे। यह आरोपपत्र है।’’ आरोपपत्र में लिखी एक पंक्ति कि ‘‘उमर ने दिल्ली से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखी क्योंकि उसे पता था कि इससे वह खतरे में पड़ जाएगा’’ का जिक्र करते हुए वकील ने कहा कि पुलिस अफसर यह केवल तभी जान सकते हैं जब ‘वह खालिद के दिमाग में घुसे हों’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

भारत2020 Delhi Riots Case: बेटे को SC से बेल न मिलने पर उमर खालिद के पिता ने क्या कहा?

भारत2020 Delhi Riots Case: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से किया इनकार, याचिका को किया खारिज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज