लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan 2: कुछ वैज्ञानिकों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद इसरो चीफ सिवन ने एक बार फिर कहा- ऑर्बिटर बहुत बढ़िया काम कर रहा है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 26, 2019 14:10 IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख के सिवन ने भारत के चंद्र मिशन 'चंद्रयान 2' को लेकर कहा है कि ऑर्बिटर बहुत अच्छे से काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो प्रमुख के सिवन ने चंद्र मिशन 'चंद्रयान 2' को लेकर कहा है कि ऑर्बिटर बहुत अच्छे से काम कर रहा है।सिवन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की एक समिति विश्लेषण कर रही है कि आखिर लैंडर विक्रम से कहा चूक हुई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख के सिवन ने चंद्र मिशन 'चंद्रयान 2' को लेकर कहा है कि ऑर्बिटर बहुत अच्छे से काम कर रहा है। सभी पेलोड ऑपरेशन ने काम करना शुरू कर दिया है, यह बहुत अच्छा काम कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर की एक समिति विश्लेषण कर रही है कि आखिर लैंडर विक्रम से कहा चूक हुई। 

बता दें  कि पिछले शनिवार को सिवन ने कहा था कि 'चंद्रयान 2' मिशन 98 फीसदी सफल रहा। सिवन ने ऑर्बिटर का हावाला देकर ही मिशन की सफलता को रेखांकित किया था। उनके इस दावे पर कुछ वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने सवाल भी खड़े किए थे। एक वैज्ञानिक ने सिवन के नेतृत्व और उनकी वैज्ञानिक समझ पर ही सवाल कड़ा कर दिया था। एक वैज्ञानिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि बिना किसी गहरे आत्मनिरीक्षण के ऐसे दावा हमें दुनिया के सामने हंसी का पात्र बना देता है।

बता दें कि पिछले सात सितंबर को चंद्रयान 2 के लैंडर 'विक्रम' को चांद पर उतरना था लेकिन मंजिल से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर कुछ ऐसा घटा कि लैंडर अपनी दिशा भटक गया। 

इसरो वैज्ञानिक लगातार लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के इस अभूतपूर्व मिशन पर दुनियाभर की निगाहें थीं। पिछले दिनों अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी इसरो के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और विक्रम को खोजने के काम में अपने ऑर्बिटर को लगाया।  

इसरो का यह महत्वाकांक्षी मिशन कई मायनों में बड़ी उपलब्धियोंं वाला रहा। इसरो चीफ सिवन बता चुके है कि लैंडर विक्रम द्वारा सूचनाएं नहीं मिलेंगी लेकिन ऑर्बिटर अपना काम सफलतापूर्वक करता रहेगा और अपनी क्षमता के हिसाब सूचनाएं भेजता रहेगा। 

इसरो के इस मिशन के लिए देशभर से लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदनाएं जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन के पूरी तरह से सफल न होने पर भी इसरो प्रमुख समेत सभी वैज्ञानिकों को ढाढस बंधाई थी।

चंद्रयान 2 मिशन को पहली बार में जितनी सफलता हाथ लग सकी है, वह दुनिया के लिए बहुत बड़ी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल में इसरो चीफ को बुलाकर मुलाकात की और भारत के आगे के अंतरिक्ष अभियानों के बारे में जाना था।

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके सिवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?