लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केंद्र सरकार ने तीनों निगमों को एक करने वाले विधेयक को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में पेश किया जा सकता है

By विशाल कुमार | Updated: March 22, 2022 15:07 IST

इस महीने की शुरुआत में ही एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान होना था लेकिन जब दिल्ली के निर्वाचन आयुक्त अपने पूर्व निर्धारित समय पर तारीखों का ऐलान करने आए तब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने की शुरुआत में ही एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान होना था।आधे घंटे पहले केंद्र से मिली सूचना के कारण टल गया था तारीखों का ऐलान।आप ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर तय समय पर चुनाव कराने की मांग की है।

नई दिल्ली:दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के विधेयक पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। अब इसी हफ्ते यह बिल संसद में लाया जा सकता है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों एमसीडी को एक करने वाले विधेयक के संसद में पास होने पर दिल्ली में उत्तरी, दक्षिणी, और पूर्वी नगर निगमों की जगह सिर्फ एक मेयर होगा।

बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में ही एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान होना था लेकिन जब दिल्ली के निर्वाचन आयुक्त अपने पूर्व निर्धारित समय पर तारीखों का ऐलान करने आए तब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा था कि आधे घंटे पहले उन्हें केंद्र सरकार से तीनों निगमों को एक करने की सूचना मिली है इसलिए वह तारीखों का बाद में ऐलान करेंगे।

दिल्ली नगर निगम में चुनाव 18 मई से पहले करवाना है और राज्य निर्वाचन आयोग को एक महीने का वक्त भी चाहिए कि वो तारीखों को घोषित कर सके। इसलिए इसका फैसला 16 अप्रैल से पहले करना होगा।

वहीं, तारीखों का ऐलान न होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे और तत्काल चुनाव कराने की मांग की थी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर तय समय पर चुनाव कराने का आदेश देने की मांग की है।

टॅग्स :दिल्लीMunicipal Corporationमोदी सरकारआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज