लाइव न्यूज़ :

Covid-19 मुआवजा: फर्जी दावों की जांच के लिए केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी मंजूरी, आवेदन के लिए चार सप्ताह की समयसीमा तय करने की भी मांग

By विशाल कुमार | Updated: March 20, 2022 11:43 IST

केंद्र सरकार ने अदालत से आदेश मांगा कि किसी भी केंद्रीय एजेंसी को मुआवजा भुगतान के अनुदान के लिए संबंधित राज्य सरकारों द्वारा दावा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित करने और उसके बाद कदम उठाने के लिए एक नमूना जांच करने की अनुमति दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल कोर्ट ने कहा था कि मृतकों के परिवारों को 50,000 रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए।कोर्ट ने कहा था कि हमारे आदेश का किसी के द्वारा दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।केंद्र ने मुआवजा आवेदन के लिए चार सप्ताह की समय सीमा तय करने के लिए की भी मांग की है।

नई दिल्ली: एक आवेदन में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को कोविड-19 मुआवजे के पैसे के फर्जी/जाली दावे प्रस्तुत करने के संबंध में रिपोर्ट मिली है। इसलिए, केंद्र ने अदालत से ऐसे मामलों की जांच की अनुमति देने को कहा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने अदालत से आदेश मांगा कि किसी भी केंद्रीय एजेंसी को मुआवजा भुगतान के अनुदान के लिए संबंधित राज्य सरकारों द्वारा दावा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित करने और उसके बाद कदम उठाने के लिए एक नमूना जांच करने की अनुमति दी जाए।

पिछले साल जून में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश पारित किया था जिसमें कहा गया था कि कोविड-19 के कारण मरने वालों के परिवारों को 50,000 रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए।

इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह तेजी से भुगतान के अपने निर्देश का दुरुपयोग नहीं होने देगा। यह तब आया जब सॉलिसिटर जनरल द्वारा फर्जी दस्तावेजों के मुद्दे को उजागर किया गया था।

कोर्ट ने कहा था कि हमारे आदेश का किसी के द्वारा दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक वास्तविक व्यक्ति के दावे से वंचित करने के बराबर है।

इसके अलावा, केंद्र ने मुआवजे के दावों को दाखिल करने के लिए कोविड-19 से परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद चार सप्ताह की समय सीमा तय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी मांग की है।

सरकार ने अपने आवेदन में कहा कि दूसरी लहर के दौरान जिनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई, उनके लिए 30 जुलाई तक दायर आवेदनों को मुआवजा मिलना चाहिए। जून के बाद होने वाली मौतों के मामले में मृत्यु के बाद चार सप्ताह की समय सीमा मुआवजे के दावे दाखिल करने के लिए कट-ऑफ होनी चाहिए।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरससुप्रीम कोर्टCentral Governmentमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह