लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार किसानों को एमएसपी की गारंटी दे : डॉ शर्मा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:51 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवंबर कांग्रेस के गुजरात प्रभारी एवं पूर्व चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा में किसान कृषि विधेयक वापसी विधेयक सर्वसम्मति से पारित होने के बाद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि घोषित एमएसपी से नीचे फसलों की खरीद कानूनी रूप से वर्जित हो यानी कोई भी व्यक्ति, व्यापारी एवं संस्था कम से कम वैधानिक रूप से तय एमएसपी का ही भुगतान करे, उससे कम पर खरीदी ना करे।

उन्होंने एक बयान में कहा कि एमएसपी का निर्धारण कृषि लागत मूल्य आयोग की सी-2 लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर होना चाहिए जैसा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश में था और भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था।

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉक्टर शर्मा ने केंद्र सरकार से किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 700 किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?