लाइव न्यूज़ :

केन्द्र ने राज्यों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ व्यवस्था शुरू करने के लिए दिया एक साल का समय

By भाषा | Updated: June 29, 2019 17:24 IST

केन्द्र सरकार ने देश में ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ व्यवस्था लागू करने के लिये राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 30 जून 2020 तक का एक साल का समय दिया है। इस व्यवस्था के तहत कोई लाभार्थी देश भर में कहीं से भी सस्ता राशन खरीद सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ व्यवस्था लागू करने के लिये राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 30 जून 2020 तक का एक साल का समय दिया है।सरकार नवंबर 2016 के बाद से देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अमल में लाने के लिये प्रयासरत है।

नयी दिल्ली, 29 जूनः केन्द्र सरकार ने देश में ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ व्यवस्था लागू करने के लिये राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 30 जून 2020 तक का एक साल का समय दिया है। इस व्यवस्था के तहत कोई लाभार्थी देश भर में कहीं से भी सस्ता राशन खरीद सकता है। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि दस राज्य पहले से ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की पात्रता के मामले में प़ोर्टेबिलिटी उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा शामिल हैं।

पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगले साल 30 जून 2020 तक पूरे देश में ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ व्यवस्था को बिना किसी देरी के लागू कर दिया जायेगा। हमने इस बारे में राज्यों को तेजी से काम आगे बढ़ाने के लिये पत्र लिखा है।’’ उन्होंने कहा, नई प्रणाली से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि यदि कोई भी गरीब व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है तो उसे राशन मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिये।

नई प्रणाली से फर्जी राशन कार्ड भी समाप्त होंगे। पासवान ने आगे कहा कि तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा और मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में राशन कार्ड धारकों के लिये राज्य के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की स्थिति में सस्ता राशन मिलना आसान होगा। इन राज्यों में राशन की दुकानों में प्वायंट आफ सेल (पीओएस) मशीनें पहले से ही लगी हुई हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन के एजेंडे में शामिल कार्यक्रमों में यह भी एक कार्यक्रम है।

सरकार नवंबर 2016 के बाद से देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अमल में लाने के लिये प्रयासरत है। इस कानून के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को सस्ती दरों पर एक से तीन रुपये किलो के दाम पर राशन उपलब्ध कराया जाता है।

टॅग्स :रामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election 2024 LIVE Updates: रामविलास पासवान को प्रधानमंत्री ने किया याद, एक मंच पर पीएम मोदी, सीएम नीतीश और चिराग, देखें वीडियो

भारतBihar LS polls 2024: हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, बहनोई अरुण भारती को जमुई से दिया टिकट, बिहार में 5 सीट पर लड़ रहे, देखें लिस्ट

भारतHajipur Loksabha Seat 2024: 'लेकर रहेंगे हाजीपुर की सीट'... मैं हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ूंगा' एनडीए को पशुपति कुमार पारस ने दिखाए तेवर

भारतLok Sabha Elections: हाजीपुर सीट पर रार जारी, चिराग पासवान और पशुपति पारस नहीं झुकेंगे, सीट शेयरिंग पर पेंच, जानें क्या है मामला

भारतLok Sabha Election 2024: दिवंगत नेता रामविलास पासवान के गढ़ हाजीपुर पर टिकी है सभी की निगाहें

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक