लाइव न्यूज़ :

हरियाणा से गिरफ्तार महिला के घर के बाहर छाते से मुंह छिपाता दिखा भगोड़ा अमृतपाल; बदला अपना हुलिया, पंजाब पुलिस ने CCTV फुटेज किया शेयर

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2023 08:35 IST

पंजाब पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को पनाह दी थी। दोनों 19 मार्च को महिला के घर रुके थे जिसकी पहचान बलजीत कौर के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है। अमृतपाल पंजाब पुलिस द्वारा उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से फरार है।

चंडीगढ़ः खालिस्तानी उग्रवादी  व ‘वारिस दे पंजाब’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पंजाब पुलिस ने एक सीसीटीव फुटेज सार्वजनिक किया है जिसमें वह हरियाणा में उसे पनाह देनेवाली महिला के घर से निकलता दिख रहा है। फुटेज में भगोड़ा अमृतपाल घर के बाहर छाते से अपना चेहरा छिपाता दिख रहा है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को पनाह दी थी। दोनों 19 मार्च को महिला के घर रुके थे जिसकी पहचान बलजीत कौर के रूप में हुई है।

महिला के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल अपना चेहरा एक छाते से छुपाते हुए चला जा रहा है। वह सफेद शर्ट और गहरे नीले रंग की जींस पहन रखी है। अमृतपाल ने छाते का इस्तेमाल सिर्फ अपना चेहरा छिपाने के लिए किया। क्योंकि उस वक्त न तो तेज धूप खिली थी और न ही बारिश हो रही है।

कुरुक्षेत्र के पुलिस प्रमुख पुलिस सिंह भोरिया ने कहा, "हमने रविवार को शाहाबाद में अपने घर में अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।" अमृतपाल पंजाब पुलिस से छिपते और बचते हुए हरियाणा में महिला के घर पहुंचा था। उसने वहां पूरी रात बिताई। महिला ने पुलिस को बताया कि अमृतपाल, पापलप्रीत नाम के एक अन्य सहयोगी के साथ आया था।

उधर,  ‘वारिस दे पंजाब’ के प्रमुख एवं अलगाववादी अमृतपाल सिंह के एक और कथित सहयोगी को राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मंगलवार को तिलक विहार से बीमा एजेंट अमित सिंह को गिरफ्तार किया। अमृतपाल पंजाब पुलिस द्वारा उसके कई सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से फरार है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने अमृतसर के पास अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के बाद अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। उसके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है। 

 

खालिस्तान आतंकी अमृतपाल सिंह ने पिछले महीने पंजाब के अमृतसर शहर के बाहरी इलाके अजनाला में अपने समर्थकों के साथ थाने पर हमला किया था और पुलिस पर तलवारों-बंदूकों से हमला किया था। हिंसक अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया था और अजनाला पुलिस स्टेशन में घुस कर एक सहयोगियों को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए थे।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPunjab Policeहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला