लाइव न्यूज़ :

CBSE पेपर लीक मामला: छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 31, 2018 13:49 IST

सीबीएसई पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पेपर लीक को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है कि कुछ परिजनों ने प्रश्न पत्र के लिए 35 हजार तक खर्च किए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: दसवीं के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषयों के पेपर लीक होने के विरोध में छात्रों के एक समूह ने शनिवार को प्रीत विहार में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के सामने सड़क अवरूद्ध करने की कोशिश की। करीब 25-30 छात्रों का एक समूह सीबीएसई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।' बोर्ड ने 25 अप्रैल को 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा लेने की घोषणा की है जबकि 10वीं के गणित विषय की परीक्षा जुलाई में करायी जा सकती है।

शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कल कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दसवीं के गणित का पर्चा लीक दिल्ली और हरियाणा तक ही सीमित था। पर्चा लीक को लेकर अब तक दो मामले दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छात्रों एवं ट्यूशन देने वाले शिक्षकों सहित करीब 60 लोगों से पूछताछ की है।

CBSE पेपर लीक मामला: 10 व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए बंटे थे प्रश्न-पत्र, सवाल के लिए लोगों ने दिए 35 हजार

सीबीएसई पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पेपर लीक को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है कि कुछ परिजनों ने प्रश्न पत्र के लिए 35 हजार तक खर्च किए थे। लेकिन जब पेपर लीक हो गया तो प्रश्न पत्र का दाम घटकर 500 तक आ गया था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए दस व्हाट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया गया था, जो कि एनसीआर से ऑपरेट हो रहे थे और हर व्हाट्सऐप ग्रुप में 50-60 लोग जुड़े थे।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज