लाइव न्यूज़ :

Cash For Query: बढ़ सकती हैं महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकपाल ने CBI जांच के दिए आदेश

By आकाश चौरसिया | Updated: November 8, 2023 16:54 IST

निशिकांत दुबे ने कैश फॉर क्वेरी केश में बताया कि उनकी शिकायत पर लोकपाल ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके कारण अब महुआ मोईत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दुबे ने कैश फॉर क्वेरी पर लोकपाल से की शिकायतलोकपाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच के दिए आदेशअब महुआ को एथिक्स कमेटी के बाद सीबीआई जांच का सामना करना होगा

Cash For Query: आज गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि कैश फॉर क्वेरी मामले में लोकपाल ने उनकी शिकायत को स्वीकारते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI inquiry का आदेश दिया।" 

पिछले दिनों यानी 2 नवंबर को पूछताछ के लिए एथिक्स कमेटी ने सांसद महुआ मोइत्रा के लिए बुलाया था। लेकिन, महुआ को एथिक्स कमेटी द्वारा किए गए प्रश्नों पर एतराज हुआ तो उन्होंने वॉकआउट कर दिया था। 

असल में सांसद निशिकांत दुबे की मानें तो एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने महुआ से टिकट व होटल का बिल मांगा था। उन्होंने आगे कहा था कि इसके अलावा किसी पुरुष मित्र के बारे में एथिक्स कमेटी ने पूछा हो तो वो राजनीति से इस्तीफा दे देंगे। 

असल में एथिक्स कमेटी को जो शिकायत मिली थी, उसका आधार कारोबारी हीरानंदानी का वो पत्र था, जिसमें यह सामने आया था कि महुआ ने आधिकारिक ईमेल  का दुरुपयोग किया और  साथ ही पैसे लेकर संसद में सरकार को घेरते हुए प्रश्न पूछे थे।

टॅग्स :महुआ मोइत्राBJPझारखंडटीएमसीकोलकातादिल्लीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया