लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर ताजिये का जुलूस निकालने के आरोप में 130 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:24 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के खरगोन में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर ताजिये का जुलूस निकालने और अधिकारियों के साथ कथित रुप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 130 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र सिंह पंवार ने सोमवार को कहा कि घटना शनिवार को जिले के महेश्वर कस्बे में हुई। अधिकारियों द्वारा जुलूस को रोकने की कोशिश करने पर आयोजकों ने जुलूस का रास्ता बदल दिया और इसके बाद अधिकारियों से धक्का-मुक्की और बहस की। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में 130 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनमें से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 31 लोगों की पहचान कर ली गई है जबकि भीड़ में शामिल 100 अन्य की पहचान होना बाकी है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा), धारा 186 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालना), धारा 269 (गैरकानूनी या लापरवाही पूर्वक कार्य जिससे खतरनाक बीमारी या संक्रमण फैलने की संभावना हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील